उत्तर प्रदेश के वैज्ञानिकों ने एंज़ाइम से तैयार होने वाले कपड़ों की नई तकनीक खोजी | उत्तर प्रदेश | 16 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

16 नवंबर, 2022 को उत्तर प्रदेश वस्त्र प्रौद्योगिकी संस्थान विभाग के निदेशक डॉ. जी नलन किल्ली ने बताया कि विभाग के वैज्ञानिक प्रो. एके पात्रा ने मनपसंद रंग और डिज़ाइन के कपड़े रसायान की बजाय एंज़ाइम से तैयार करने की एक नई तकनीक खोजी है। लैब में इसका सफल प्रयोग भी हो चुका है।

प्रमुख बिंदु


66वीं राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ | राजस्थान | 16 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

15 नवंबर, 2022 को राजस्थान के खेल व युवा मामले एवं जनसंपर्क मंत्री अशोक चांदना ने टोंक ज़िले के उपखंड मालपुरा में ग्राम पंचायत लावा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित 66वीं राज्यस्तरीय अंडर-17 छात्र हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु 


अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना के शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिये ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ | राजस्थान | 16 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

15 नवंबर, 2022 को राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना के शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिये ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने के लिये पोर्टल का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु

टीकाराम जूली ने बताया कि विभाग द्वारा ज़िला मुख्यालयों पर संचालित समस्त स्नातक एवं स्नातकोत्तर (केवल शैक्षणिक पाठ्यक्रमों कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय हेतु) राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत् छात्र, जो घर से दूर रहकर अन्य स्थान पर कमरा किराए पर लेकर (पेईंग गेस्ट के रूप में) अध्ययन करते हैं, उन छात्रों हेतु आवास, भोजन एवं बिजली-पानी इत्यादि सुविधाओं हेतु पुनर्भरण राशि के रूप में अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना के अंतर्गत 2000 रुपए प्रतिमाह प्रतिवर्ष (अधिकतम 10 माह हेतु) दिये जाएंगे।


सिंधी साहित्य अकादमी के साहित्य पुरस्कार घोषित | मध्य प्रदेश | 16 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

15 नवंबर, 2022 को मध्य प्रदेश सिंधी साहित्य अकादमी के निदेशक राजेश कुमार वाधवानी ने बताया कि अकादमी ने सिंधी सहित्य के क्षेत्र में दिये जाने वाले प्रतिष्ठित सम्मान व पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। वर्ष 2019, 2020 व 2021 के लिये संत शिरोमणि हिरदाराम जी के नाम से स्थापित साहित्य गौरव सम्मान दिये जाएंगे।

प्रमुख बिंदु 


मानेसर में आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड वितरण कार्यक्रम का होगा शुभारंभ | हरियाणा | 16 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

15 नवंबर, 2022 को हरियाणा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा निदेशालय से मिली जानकारी के अनुसार आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाए जाने हेतु मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर 21 नवंबर को राज्य के मानेसर में गोल्डन कार्ड वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ कर लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित करेंगे।

प्रमुख बिंदु 


उत्तराखंड भूकंप अलर्ट ऐप होगा अपग्रेड | उत्तराखंड | 16 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

15 नवंबर, 2022 को उत्तराखंड आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक पीयूष रौतेला ने बताया कि राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, आपदा प्रबंधन विभाग (यूएसडीएमए) और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की की ओर से तैयार किये गए मोबाइल एप्लीकेशन ‘उत्तराखंड भूकंप अलर्ट’ऐप को अपग्रेड किया जाएगा। इसके लिये यूएसडीएमए की ओर से 58 करोड़ रुपए का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है।

प्रमुख बिंदु