अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन | उत्तर प्रदेश | 16 Nov 2021

चर्चा में क्यों?

13-14 नवंबर, 2021 को उत्तर प्रदेश के जनपद वाराणसी के बड़ा लालपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल में राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा दोदिवसीय अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया गया।

प्रमुख बिंदु 


आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास | उत्तर प्रदेश | 16 Nov 2021

चर्चा में क्यों?

13 नवंबर, 2021 को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के जनपद आजमगढ़ में आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।

प्रमुख बिंदु


दुबई एक्सपो में राज्य प्रतिनिधिमंडल ने किये 24 एमओयू और 17 एलओआई पर हस्ताक्षर | राजस्थान | 16 Nov 2021

चर्चा में क्यों?

15 नवंबर, 2021 को राजस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने लॉजिस्टिक, सिरेमिक, स्टोन, रियल एस्टेट, पेट्रोलियम, एग्रो एंड फूड प्रोसेसिंग, ई-वेस्ट रिसाइक्लिंग, मेडिकल, इंफ्रास्ट्रक्चर, आईटी और पर्यटन क्षेत्रों से संबंधित 37 हज़ार 828 करोड़ रुपए के 24 एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) और 17 एलओआई (लेटर ऑफ इंटेंट) किये हैं।

प्रमुख बिंदु 


रानी कमलापति रेलवे स्टेशन | मध्य प्रदेश | 16 Nov 2021

चर्चा में क्यों?

15 नवंबर, 2021 को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में पुनर्विकसित विश्वस्तरीय रानी कमलापति (पूर्व में हबीबगंज) रेलवे स्टेशन का लोकार्पण किया।

प्रमुख बिंदु


भारत का पहला जनजातीय गौरव दिवस | मध्य प्रदेश | 16 Nov 2021

चर्चा में क्यों?

15 नवंबर, 2021 को जंबूरी मैदान भोपाल में देश का पहला जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर जनजातीय कल्याण की विभिन्न योजनाओं की शुरूआत की। 

प्रमुख बिंदु


40वें भारतीय राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में हरियाणा मंडप | हरियाणा | 16 Nov 2021

चर्चा में क्यों?

14 नवंबर से 27 नवंबर, 2021 तक नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित किये जा रहे 40वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में हरियाणा मंडप का इस वर्ष का थीम ‘आत्मनिर्भर भारत-आत्मनिर्भर हरियाणा’ है।

प्रमुख बिंदु


‘जागृति यात्रा’ साइकिल | हरियाणा | 16 Nov 2021

चर्चा में क्यों?

15 नवंबर, 2021 को हरियाणा के पुलिस महानिदेशक पी.के. अग्रवाल ने पुलिस मुख्यालय में राज्य भर में महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण के बारे में सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के लिये हरियाणा पुलिस द्वारा शुरू की गई एक महीने की साइकिल रैली ‘जागृति यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रमुख बिंदु


झारखंड स्थापना दिवस | झारखंड | 16 Nov 2021

चर्चा में क्यों?

15 नवंबर, 2021 को झारखंड में 21वाँ राज्य स्थापना दिवस मनाया गया। आज ही के दिन भगवान बिरसा मुंडा की जयंती भी मनाई जाती है।

प्रमुख बिंदु


छत्तीसगढ़ जनजातीय क्राफ्ट मेला | छत्तीसगढ़ | 16 Nov 2021

चर्चा में क्यों?

15 नवंबर, 2021 को छत्तीसगढ़ के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय टेकाम ने वीर जननायक बिरसा मुंडा की जयंती पर रायपुर के हाट बाजार पंडरी में राज्य स्तरीय तीन दिवसीय जनजातीय क्राफ्ट मेला का शुभारंभ किया। 

प्रमुख बिंदु 


शहीद सम्मान यात्रा | उत्तराखंड | 16 Nov 2021

चर्चा में क्यों?

15 नवंबर, 2021 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नडन्न ने सवाड़, चमोली में सैन्यधाम निर्माण हेतु आयोजित शहीद सम्मान यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सवाड़ गाँव स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई तथा शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया गया। 

प्रमुख बिंदु