‘मिशन शक्ति’ के चौथे चरण की शुरुआत | उत्तर प्रदेश | 16 Oct 2023

चर्चा में क्यों?

14 अक्तूबर, 2023 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘मिशन शक्ति’ के चौथे चरण का आगाज करते हुए अपने सरकारी आवास से महिला सशक्तिकरण रैली का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु

 


भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के बीच समझौता | उत्तर प्रदेश | 16 Oct 2023

चर्चा में क्यों?

13 अक्तूबर 2023 को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर) और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के स्टार्ट-अप इनक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर (एसआईआईसी) के बीच एक समझौता-ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये गए।

प्रमुख बिंदु


अमेठी सांसद खेल-कूद प्रतियोगिता-2023 के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार | उत्तर प्रदेश | 16 Oct 2023

चर्चा में क्यों?

13 अक्तूबर, 2023 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जूबिन इरानी ने जनपद अमेठी में सांसद खेलकूद प्रतियोगिता-2023 के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किये।

प्रमुख बिंदु

 


बिहार में तीन नए पावर सब स्टेशन का होगा निर्माण | बिहार | 16 Oct 2023

चर्चा में क्यों?

15 अक्तूबर, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार बिहार में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर वैशाली, बेगूसराय और बिहारशरीफ में करीब 37 करोड़ रुपए की लागत से तीन नए पावर सब स्टेशन (पीएसएस) का निर्माण किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु


फ्रांस के इंस्टीट्यूट व आईआईटी पटना के मध्य अकादमिक सहयोग के लिये समझौता | बिहार | 16 Oct 2023

चर्चा में क्यों?

14 अक्तूबर, 2023 को आईआईटी पटना और फ्राँस के इंस्टीट्यूट नेशनल पॉलिटेक्निक डी टूलूज (टूलूज आईएनपी) के मध्य अकादमिक सहयोग के लिये एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ। यह समझौता ज्ञापन दोनों संस्थानों के बीच सिंबायोटिक संबंधों को बेहतर करने के लिये किया गया है।

प्रमुख बिंदु


प्रदेश में जुनोटिक डिजीज कंट्रोल हेतु बनेगा ‘स्टेट वन-हेल्थ एक्शन प्लान’ | राजस्थान | 16 Oct 2023

चर्चा में क्यों?

13 अक्तूबर, 2023 को प्रदेश की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने जयपुर में आयोजित मल्टी सेक्टरल कंसल्टेशन वर्कशॉप के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जुनोटिक संक्रमण वाली बीमारियों के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिये ‘स्टेट वन-हेल्थ एक्शन प्लान’ बनाकर कार्यवाही की जाएगी।

प्रमुख बिंदु

 


80 वर्ष या इससे अधिक आयु के वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाताओं को मिलेगी पोस्टल बैलेट से मतदान करने की सुविधा | मध्य प्रदेश | 16 Oct 2023

चर्चा में क्यों?

13 अक्तूबर, 2023 को राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारियों को 80 वर्ष या इससे अधिक आयु के मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं को पोस्टल बैलेट से मतदान करने की सुविधा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

प्रमुख बिंदु


अंबाला में घरेलू एयरपोर्ट की भूमि का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास | हरियाणा | 16 Oct 2023

चर्चा में क्यों?

15 अक्तूबर, 2023 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अंबाला के पहले घरेलू एयरपोर्ट का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अंबाला में हवाई अड्डा बनने से इस क्षेत्र में निवेश और उद्योग बढ़ेगा, जिससे रोज़गार के अधिक अवसर पैदा होंगे।

प्रमुख बिंदु


इंस्पायर अवॉर्ड मानक के अंतर्गत आइडिया देने के मामले में झारखंड देशभर में छठे स्थान पर | झारखंड | 16 Oct 2023

चर्चा में क्यों?

15 अक्तूबर, 2023 को मीडिया से मिली  जानकारी के अनुसार भारत सरकार की ओर से चलाए जा रहे प्रतिष्ठित इंस्पायर अवॉर्ड मानक (मिलियन माइंड्स ऑगमेटिंग नेशनल एस्पिरेशन एंड नॉलेज) के अंतर्गत आइडिया देने के मामले में झारखंड देशभर में छठे स्थान पर है।

प्रमुख  बिंदु  


हिमांगी हालदार को मिला इनोवेशन का राष्ट्रीय पुरस्कार | छत्तीसगढ़ | 16 Oct 2023

चर्चा में क्यों?

14 अक्तूबर, 2023 को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में आयोजित 10वीं राष्ट्रीय इंस्पायर मानक प्रतियोगिता में बिलासपुर के भारतमाता आंग्ल माध्यम स्कूल की छात्रा हिमांगी हालदार को राष्ट्रीय इंस्पायर पुरस्कार मिला है।

प्रमुख बिंदु

 


प्रदेश में पहले चरण के मतदान के लिये अधिसूचना जारी | छत्तीसगढ़ | 16 Oct 2023

चर्चा में क्यों?

13 अक्तूबर, 2023 को छत्तीसगढ़ में विधानसभा आम चुनाव के पहले चरण के लिये अधिसूचना जारी कर दी गई। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हो गई।

प्रमुख बिंदु


‘ऐपण महोत्सव’ का हुआ शुभारंभ | उत्तराखंड | 16 Oct 2023

चर्चा में क्यों?

15 अक्तूबर, 2023 को हरिद्वार बाईपास स्थित उत्तराखंड संस्कृति साहित्य कला परिषद के सभागार में लोक संस्कृति ऐपण कला को बढ़ावा देने के लिये उत्तराखंड की संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद की ओर से ‘ऐपण महोत्सव’ का शुभारंभ किया गया।

प्रमुख बिंदु

 

 


37वें राष्ट्रीय खेल में उत्तराखंड से 18 खेलों में 140 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग | उत्तराखंड | 16 Oct 2023

चर्चा में क्यों?

15 अक्तूबर, 2023 को उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन ने गोवा में 26 अक्तूबर से शुरू हो रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश के प्रतिभागी खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी। उत्तराखंड से 18 खेलों में 140 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

प्रमुख बिंदु


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुमाऊँ यात्रा में बना एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड | उत्तराखंड | 16 Oct 2023

चर्चा में क्यों?

15 अक्तूबर, 2023 को संस्कृति विभाग की निदेशक बीना भट्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड के कुमाऊँ दौरे के दौरान एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है। उत्तराखंड संस्कृति विभाग को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन का प्रोविजनल प्रमाणपत्र भी मिल चुका है।

प्रमुख बिंदु

  


मुख्यमंत्री ने हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी के कार्यालय का किया शुभारंभ | उत्तराखंड | 16 Oct 2023

चर्चा में क्यों?

15 अक्तूबर, 2023 को दून बिज़नेस पार्क, ट्रांसपोर्ट नगर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी के स्थानीय कार्यालय का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु