प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

झारखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 16 Oct 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
झारखंड Switch to English

इंस्पायर अवॉर्ड मानक के अंतर्गत आइडिया देने के मामले में झारखंड देशभर में छठे स्थान पर

चर्चा में क्यों?

15 अक्तूबर, 2023 को मीडिया से मिली  जानकारी के अनुसार भारत सरकार की ओर से चलाए जा रहे प्रतिष्ठित इंस्पायर अवॉर्ड मानक (मिलियन माइंड्स ऑगमेटिंग नेशनल एस्पिरेशन एंड नॉलेज) के अंतर्गत आइडिया देने के मामले में झारखंड देशभर में छठे स्थान पर है।

प्रमुख  बिंदु  

  • बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिये इसकी शुरुआत की गई है। झारखंड की ओर से इस वर्ष 40833 छात्रों ने अपने आइडिया का रजिस्ट्रेशन कराया है, जबकि शिक्षा विभाग ने सत्र 2022-23 में रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य 45 हज़ार रखा था।
  • झारखंड से रजिस्ट्रेशन करने के मामले में पलामू (3575), गिरिडीह (3180) और बोकारो (3140) शीर्ष तीन ज़िलों में शामिल हैं। राजधानी राँची से 2382 आइडिया पंजीकृत हुए हैं। राँची पाँचवें स्थान पर है, वहीं लातेहार (723), रामगढ़ (793) और पाकुड़ (849) का प्रदर्शन कमज़ोर रहा।
  • झारखंड, बिहार से इस मामले में आगे है, जबकि ओडिशा से यह पीछे है। बिहार 36399 रजिस्ट्रेशन के साथ नौवें स्थान पर रहा। ओडिशा से 59909 छात्रों ने अपने आइडिया का रजिस्ट्रेशन इंस्पायर अवॉर्ड के लिये कराया है।
  • सबसे अधिक रजिस्ट्रेशन राजस्थान (158128), कर्नाटक (112744) और छत्तीसगढ़ (77719) के विद्यार्थियों ने किया है।
  • भारत सरकार की ओर से विद्यार्थियों द्वारा दिये गए आइडिया की स्क्रूटनी की जाएगी। स्क्रूटनी के बाद चयनित आइडिया को मॉडल का रूप देने के लिये विद्यार्थियों को 10-10 हज़ार रुपए दिये जाएंगे। साथ ही इसे और बेहतर बनाने के लिये विद्यार्थी शिक्षकों और अपने राज्यों के नोडल पदाधिकारियों से मदद ले सकेंगे।


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow