प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

झारखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 16 Apr 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
झारखंड Switch to English

अंडर-17 सब जूनियर राष्ट्रीय बालक-बालिका कुश्ती प्रतियोगिता और फेडरेशन कप सीनियर पुरुष-महिला कुश्ती

चर्चा में क्यों?

15 अप्रैल, 2022 को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद गणपत राय इंडोर स्टेडियम खेलगाँव राँची में अंडर-17 सब जूनियर राष्ट्रीय बालक-बालिका कुश्ती प्रतियोगिता और फेडरेशन कप सीनियर पुरुष-महिला कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु

  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष दिसंबर में आयोजित अंडर-15 राष्ट्रीय बालक-बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले झारखंड के पहलवानों को अंग वस्त्र और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।
  • झारखंड राज्य कुश्ती संघ के तत्वावधान में इन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
  • झारखंड में पहली बार फेडरेशन कप का आयोजन किया जा रहा है। राँची के होटवार स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 15 से 19 अप्रैल तक अंडर-17 सब जूनियर बालक-बालिका राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का वहीं 17 से 19 अप्रैल तक फेडरेशन सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है।
  • राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के आयोजन में कुल 1200 से अधिक पहलवान शामिल हो रहे हैं। फेडरेशन कप सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में 450 पहलवान शामिल हो रहे हैं, जबकि सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में अंडर-17 आयु वर्ग के अलग-अलग आयु वर्ग कैटेगरी के 850 पहलवान शामिल हो रहे हैं।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow