उत्तराखंड Switch to English
राष्ट्रीय खेल 2025
चर्चा में क्यों?
उत्तराखंड ने राष्ट्रीय खेलों के 38वें संस्करण की मेज़बानी की, जिसमें 28 राज्यों, आठ केंद्रशासित प्रदेशों और सेवा खेल नियंत्रण बोर्ड (SSCB) ने भाग लिया।
प्रमुख बिंदु
- वर्तमान पदक तालिका:
- SSCB 120 पदकों के साथ शीर्ष स्थान पर है, जिनमें शामिल हैं:
- 67 स्वर्ण
- 26 रजत
- 27 कांस्य
- दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र रहा, जिसने कुल 195 पदक हासिल किये।
- 53 स्वर्ण
- 70 रजत
- 72 कांस्य
- तीसरे स्थान पर रहे हरियाणा ने 150 पदक अर्जित किये, जिनमें शामिल हैं:
- 46 स्वर्ण
- 46 रजत
- 58 कांस्य
- SSCB 120 पदकों के साथ शीर्ष स्थान पर है, जिनमें शामिल हैं:
- राष्ट्रीय खेल 2025 के बारे में:
- भारत का राष्ट्रीय खेल एक ओलंपिक शैली का बहु-खेल आयोजन है, जिसमें राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के खिलाड़ी पदक के लिये प्रतिस्पर्द्धा करते हैं।
- राष्ट्रीय खेलों का 38वाँ संस्करण 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक उत्तराखंड में हुआ।
- प्रतियोगिता संरचना:
- राष्ट्रीय खेलों में 32 खेल प्रतियोगिताएँ शामिल हुईं।
- इसके अलावा, चार प्रदर्शन खेल भी शामिल किये गये अर्थात् कलरीपयट्टू, योगासन, मल्लखंभ और राफ्टिंग।
- थीम और टैगलाइन:
- खेलों का शुभंकर मौली है, जो उत्तराखंड के राज्य पक्षी मोनाल से प्रेरित है तथा इस क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विविधता को दर्शाता है।
- खेलों की टैगलाइन है "संकल्प से शिखर तक"।

