प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

बिहार स्टेट पी.सी.एस.

  • 15 Dec 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
बिहार Switch to English

पटना में मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब बनाने का काम शुरू

चर्चा में क्यों?

14 दिसंबर, 2022 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार पटना जंक्शन के पास स्मार्ट सिटी की एक महत्त्वाकांक्षी योजना मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब बनाने का काम शुरू हो गया है। योजना के तहत इस पर लगभग 67 करोड़ खर्च होंगे।

प्रमुख बिंदु

  • जानकारी के अनुसार पटना जंक्शन के पास बकरी बाज़ार वाली जगह पर लगभग 38 एकड़ में ट्रांसपोर्ट हब बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई है। यहाँ अंडरग्राउंड, ग्राउंड, फस्ट और सेंकेंड फ्लोर मिलाकर कुल चार फ्लोर में लगभग 296 वाहनों को लगाने की क्षमता रहेगी।
  • स्मार्ट सिटी के इस प्रोजेक्ट को भवन निर्माण निगम की ओर से बनाने का काम शुरू किया गया है। गोविंदा कंस्ट्रक्शन नाम की कंपनी इस प्रोजेक्ट को तैयार करेगी। कंपनी को जून 2023 में ही इस प्रोजेक्ट को पूरा करना है।
  • गौरतलब है कि केंद्र सरकार की ओर से स्मार्ट सिटी की सभी योजनाओं को अगले वर्ष जून तक पूरा करने के निर्देश दिये गए हैं, इसलिये सभी प्रोजेक्टों पर तेजी से काम पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
  • मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब से पटना जंक्शन पहुँचने के लिये 440 मीटर सब-वे का निर्माण किया जा रहा है। इसमें 340 मीटर भूमिगत रहेगा। सब-वे में एस्केलेटर, ट्रैवलेटर और वॉकवे, अग्निशामक, लाइट, एलइडी स्क्रीन और ड्रेनेज सिस्टम होंगे। इससे लोग सीधे जंक्शन परिसर (पुराना दूध मार्केट) निकल जाएंगे। 

बिहार Switch to English

देश के सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में पाँचों बिहार के

चर्चा में क्यों?

14 दिसंबर, 2022 को केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की ओर से जारी आँकड़ों के मुताबिक देश के सबसे ज्यादा प्रदूषित शीर्ष पाँच शहरों में पांचों बिहार के हैं। इसमें देश भर में सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर पूर्णिया है, जिसका एक्यूआई 450 दर्ज किया गया है।

प्रमुख बिंदु

  • आँकड़ों के मुताबिक पूर्णिया के बाद देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर दरभंगा रहा है जहाँ एक्यूआई 446 रहा है। तीसरे स्थान पर बेतिया है जिसका एक्यूआई 439 रहा। 421 एक्यूआई के साथ बेगूसराय चौथे और 420 एक्यूआई वाला कटिहार देश का पाँचवा सबसे प्रदूषित शहर रहा है।
  • आँकड़ों के मुताबिक पटना का एक्यूआई 347 रहा है। यहाँ प्रदूषण खतरनाक स्तर से नीचे आकर बेहद खराब स्तर तक आ गया है।
  • इसके साथ ही राज्य का अररिया, भागलपुर, बिहारशरीफ, छपरा, किशनगंज, मोतिहारी, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, समस्तीपुर, सीवान का एक्यूआई 300 से अधिक रहा है। इस तरह से इन शहरों की हवा बेहद खराब स्तर पर पहुँच गई है।
  • गौरतलब है कि 400 से ज्यादा एक्यूआई प्रदूषण का खतरनाक स्तर माना जाता है। यह मानव स्वास्थ्य के लिये बेहद खतरनाक होता है। 

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow