प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

झारखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 15 Dec 2021
  • 0 min read
  • Switch Date:  
झारखंड Switch to English

झारखंड उच्च न्यायालय की कार्यवाही का सीधा प्रसारण

चर्चा में क्यों?

  • 14 दिसंबर, 2021 को झारखंड उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस डॉ. रवि रंजन के निर्देश पर उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल मोहम्मद शाकिर की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि ट्रायल के तौर पर वर्चुअल कोर्ट की कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु

  • रजिस्टार जनरल के आदेश के अनुसार 15 दिसंबर, 2021 से उच्च न्यायालय की अदालती कार्यवाही का YouTube पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।
  • ऐसा करने वाला यह पटना उच्च न्यायालय के बाद देश का छठा उच्च न्यायालय होगा। इससे पहले गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उड़ीसा और पटना उच्च न्यायालय ने अदालती कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया है।
  • इस दौरान सिर्फ कोर्ट नंबर 12 और कोर्ट नंबर 10 की अदालती कार्यवाही का यूट्यूब पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। जिस दिन कोर्ट वर्चुअल सुनवाई करेगी, उस दिन दोनों कोर्ट की कार्यवाही को कोई भी YouTube पर देखा जा सकता है।
  • जिनको भी अदालत की कार्यवाही का सीधा प्रसारण देखना होगा, उन्हें झारखंड उच्च न्यायालय की वेबसाइट पर जाना होगा जहाँ वे लाइव मेनू के ज़रिए कोर्ट की कार्यवाही को देख सकते हैं। इस दौरान न तो कोई इस पर कमेंट कर सकता है और न ही इस कार्यवाही को शेयर कर सकता है।
  • रजिस्ट्रार जनरल मोहम्मद शकीर ने बताया कि अभी सिर्फ दो अदालतों की कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। धीरे-धीरे उच्च न्यायालय की सभी अदालतों में ऐसी व्यवस्था कर दी जाएगी।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow