प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

छत्तीसगढ स्टेट पी.सी.एस.

  • 15 Nov 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
छत्तीसगढ़ Switch to English

मुख्यमंत्री ने ‘नेहरू का भारत डॉटकॉम’ वेबसाइट का किया लोकार्पण

चर्चा में क्यों?

14 नवंबर, 2022 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर उनके विचारों, व्यक्तित्व और कृतित्व पर ‘नेहरू का भारत डॉट कॉम’ http://nehrukabharat.com वेबसाइट का लोकार्पण किया।

प्रमुख बिंदु 

  • गौरतलब है कि पंडित नेहरू के विचारों और उनके ‘आइडिया ऑफ इंडिया’से आम जनता को परिचित कराने एवं जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से ‘पॉलिसी एनालिसिस, रिसर्च एंड नॉलेज फाउंडेशन’(पार्क फाउंडेशन) द्वारा यह वेबसाइट तैयार कराई गई है। इसके अंतर्गत डिजिटल पाक्षिक बुलेटिन भी प्रारंभ किया जा रहा है।
  • इस वेबसाइट में पंडित नेहरू, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और स्वतंत्रता संग्राम पर सत्य एवं तथ्यात्मक जानकारियाँ उपलब्ध होंगी।
  • इस वेबसाइट का उद्देश्य आम जनता तक सत्य और तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराकर समाज के सभी वर्गों के मध्य प्रेम, सौहार्द्र, समरसता, भाईचारा और आपसी विश्वास कायम करना तथा पंडित नेहरू के ‘आइडिया ऑफ इंडिया’और संविधानवाद का संरक्षण करना है।
  • वेबसाइट में देश के पहले प्रधानमंत्री और स्वप्नदृष्टा पंडित जवाहर लाल नेहरू का ‘आइडिया ऑफ इंडिया’, जिसमें उनकी वैश्विक समझ, विश्व बंधुत्व, मानवतावादी दृष्टि, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और धर्मनिरपेक्ष सोच के साथ-साथ समावेशी विचारधारा, उनके प्रगतिशील विचार समाहित हैं।

छत्तीसगढ़ Switch to English

प्रदेश के 26 स्कूल स्वच्छता पुरस्कार से सम्मानित

चर्चा में क्यों?

14 नवंबर, 2022 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में छत्तीसगढ़ के 11 ज़िलों के 26 स्कूलों को राज्यस्तरीय स्वच्छता पुरस्कार से सम्मानित किया।

प्रमुख बिंदु 

  • इस कार्यक्रम का आयोजन यूनिसेफ और छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इसमें ओवरऑल परफॉर्मेंस पर 20 स्कूलों को और उप-श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये छह स्कूलों को सम्मानित किया गया।
  • प्रबंध संचालक (समग्र शिक्षा) नरेंद्र कुमार दुग्गा ने बताया कि यह पुरस्कार दो श्रेणियों में दिया जाता है, जिसमें सभी उप-श्रेणियों (कुल स्कोर) में समग्र प्रदर्शन और प्रत्येक उप-श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, अर्थात् पानी, शौचालय, धुलाई, संचालन रख-रखाव, क्षमता निर्माण और व्यवहार परिवर्तन एवं कोविड-19 की तैयारी के लिये दिया जाता है।
  • स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. टेकाम द्वारा कार्यक्रम में ओवरआल परफॉर्मेंस पर 20 स्कूलों को सम्मानित किया गया। इनमें हायर सेकेंडरी स्कूल आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल रावन ज़िला बलौदाबाजार, सेंट जेवियर्स पी.एस.राजपुर ज़िला बलरामपुर, शासकीय उच्च विद्यालय पाली और टैगोर इंटरनेशनल स्कूल सकरी ज़िला बिलासपुर, शासकीय शिव सिंह वर्मा बालिका हायर सेकेंडरी स्कूल धमतरी, शासकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पोटिया और स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल, कुम्हारी ज़िला दुर्ग शामिल हैं।
  • इसके साथ ही जशपुर ज़िले की शासकीय उच्च प्राथमिक शाला दुलदुला, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेज़ी माध्यम नवीन आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल जशपुर, शासकीय उच्च प्राथमिक बासनताला जशपुर, सेंट मैरी इएमएस, कुनकुरी, डीएवी पब्लिक स्कूल, कंडोरा, कवर्धा ज़िले की शासकीय उच्च प्राथमिक शाला परसवारा और शासकीय उच्च प्राथमिक शाला भगतपुर, कोरिया ज़िले का किड्स कैंपस पब्लिक स्कूल, हीरागिरी हल्दीबाड़ी, महासमुंद ज़िले का शासकीय उच्च प्राथमिक शाला कासेकेरा और जवाहर नवोदय विद्यालय सरायपाली, रायगढ़ ज़िले का शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल रायकेरा, रायपुर ज़िले का बीपी पुजारी उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल राजातालाब और द ग्रेट इंडिया स्कूल आरंग शामिल हैं।
  • इसी प्रकार उप-श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये छह स्कूलों को सम्मानित किया गया। इनमें धमतरी ज़िले में कुरूद के ग्राम दर्रा का शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, दुर्ग ज़िले का केपीएस इंग्लिश मीडियम स्कूल और बीएसपी हायर सेकेंडरी स्कूल, कोरिया ज़िले का जवाहर नवोदय विद्यालय केनापारा, महासमुंद ज़िले का केंद्रीय विद्यालय और राजधानी रायपुर माना कैंप स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय शामिल हैं।
  • स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बताया कि प्रदेश के बिलासपुर ज़िले के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल सकरी तखतपुर को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा 19 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित किये जाने वाले राष्ट्रीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिये चुना गया है।
  • उन्होंने बताया कि देश भर के 39 स्कूलों को राष्ट्रीय पुरस्कार 2022 हेतु चुना गया है। छत्तीसगढ़ के 55,217 स्कूलों सहित देश भर के लगभग आठ लाख स्कूलों ने स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार, 2021-22 में भाग लिया है।
  • छत्तीसगढ़ राज्य ने स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 में अधिकतम स्कूल भागीदारी के लिये 97.7 प्रतिशत आवेदन जमा करने के रिकॉर्ड के साथ देश में तीसरा स्थान हासिल किया है।  

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow