प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 15 Nov 2021
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

खेल और साहसिक पुरस्कार, 2021

चर्चा में क्यों?

13 नवंबर, 2021 को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में खेल और साहसिक पुरस्कार-2021 वितरण किये, जिनमें मध्य प्रदेश के हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद को अर्जुन पुरस्कार-2021 से सम्मानित किया गया।

प्रमुख बिंदु

  • यह पुरस्कार विवेक सागर प्रसाद को हॉकी खेल विधा में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों को मान्यता प्रदान करने के लिये दिया गया है।
  • फरवरी, 2000 में इटारसी में जन्मे विवेक सागर प्रसाद हॉकी खेल विधा के सर्वाधिक उत्कृष्ट खिलाड़ियों में से एक हैं। इन्होंने टोक्यो ओलंपिक, 2020 में कांस्य पदक जीता था।
  • वर्ष 1961 में स्थापित अर्जुन पुरस्कार उन खिलाड़ियों को दिया जाता है, जिन्हाेंने पिछले चार वर्षों में लगातार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हो, साथ ही उनमें नेतृत्व, खेल भावना तथा अनुशासन की भावना के गुण भी होने चाहियें। पुरस्कार प्राप्तकर्त्ता को एक प्रतिमा, प्रमाणपत्र, समारोह की पोशाक तथा 15.00 लाख रुपए नगद दिये जाते हैं।

मध्य प्रदेश Switch to English

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला

चर्चा में क्यों? 

14 नवंबर, 2021 को प्रगति मैदान, नई दिल्ली में इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-2021 में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल एवं सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने मध्य प्रदेश पेवेलियन का उद्घाटन किया। 

प्रमुख बिंदु

  • इस पवेलियन में सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम, एमपी पर्यटन, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, लघु उद्योग निगम, मृगनयनी एंपोरियम, कृषि एवं किसान कल्याण, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने भाग लिया अपने उत्पादों को प्रदर्शित किया। 
  • प्रमुख उत्पादों में सीधी ज़िले का कोदो-कुटकी और पंजा दरी, टीकमगढ़ के पीतल के उत्पाद, शिवपुरी की कपड़े की जैकेट,  भोपाल के हस्तकला उत्पाद, रतलामी सेंव के साथ मृगनयनी एंपोरियम द्वारा उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही कृषि आधारित एक स्टार्टअप Inventohack ने भी प्रदर्शनी में भाग लिया। 
  • ज्ञातव्य है कि प्रति वर्ष प्रगति मैदान, नई दिल्ली में 14 से 27 नवंबर तक यह मेला आयोजित किया जाता है। इस मेले में अन्य देशों के अलावा विभिन्न राज्य, केंद्रशासित प्रदेश, भारत शासन के मंत्रालय द्वारा भाग लिया जाता है। 
  • देश की आज़ादी के 75 वर्ष में ‘आज़ादी के अमृत महोत्सव’ पर आयोजित 40वाँ भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2021 आत्मनिर्भर भारत की थीम पर केंद्रित है। इस आयोजन से देश में निवेश और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

मध्य प्रदेश Switch to English

फिल्म ‘उलगुलान-एक क्रांति’ डिजिटली रिलीज़

चर्चा में क्यों?

13 नवंबर, 2021 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसंपर्क विभाग के पोर्टल पर ‘उलगुलान-एक क्रांति’ फीचर फिल्म को डिजिटली रिलीज़ किया। 

प्रमुख बिंदु

  • यह फिल्म भगवान बिरसा मुंडा के कर्म क्षेत्र खूंटी, झारखंड में शूट की गई है। मध्य प्रदेश पहला राज्य है, जो इस फिल्म को डिजिटली रिलीज कर रहा है। फिल्म के लेखक पँ भूषण एवं पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा हैं। 
  • फिल्म के निर्माता-निर्देशक अशोक शरण ने बताया कि बिरसा मुंडा ने 24-25 दिसंबर, 1898 को पहले उलगुलान, यानी क्रांति की घोषणा की थी। भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित फीचर फिल्म ‘उलगुलान-एक क्रांति’ 35 एमएम सिनेमा स्कोप डॉल्बी डिजिटल साउंड में बनी है। फिल्म में बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकारों ने अभिनय किया है।
  • ज्ञातव्य है कि बिरसा मुंडा का जन्म वर्ष 1875 में झारखंड के उलिहतू, खूंटी में हुआ था। बिरसा मुंडा ने भारत की आज़ादी और जनजातीय धर्म, संस्कृति की रक्षा के लिये लड़ाई लड़ी थी। 
  • 9 जनवरी, 1899 को उनके नेतृत्व में सयिलरकब, खूंटी के पहाड़ों पर अंग्रेज़ों के साथ लड़ाई हुई थी। उसके बाद बिरसा मुंडा को गिरफ्तार करने के लिये उस वक्त 500 रुपए का ईनाम रखा गया था पैसे के लोभ में वहीं के सात लोगों ने जंगल में सोते हुए बिरसा मुंडा को गिरफ्तार कर अंग्रेज़ों के हवाले कर दिया था। 
  • 9 जून, 1900 को इनकी मृत्यु राँची केंद्रीय कारागृह में अंग्रेज़ों द्वारा ज़हर देने से हो गई। बिरसा मुंडा 25 वर्ष की आयु भी पूरी नहीं कर पाए थे। बिरसा मुंडा के त्याग और जल-जंगल-ज़मीन की रक्षा के संकल्प के परिणामस्वरूप उन्हें भगवान माना गया।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow