प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

झारखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 15 Nov 2021
  • 0 min read
  • Switch Date:  
झारखंड Switch to English

राज्य स्थापना दिवस अलंकरण परेड समारोह

चर्चा में क्यों?

14 नवंबर, 2021 को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड राज्य स्थापना दिवस अलंकरण परेड समारोह में शामिल हुए तथा आकर्षक परेड का निरीक्षण किया।

प्रमुख बिंदु

  • मुख्यमंत्री ने इस समारोह में उत्कृष्ट कार्य के लिये 57 पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को मेडल देकर सम्मानित किया। इनमें एक पुलिस पदाधिकारी को विशिष्ट सेवा पदक, 27 पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों को मुख्यमंत्री वीरता पदक और 29 पुलिस पदाधिकारी/कर्मियों को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया।  
  • इस अवसर पर आयोजित परेड में झारखंड सशस्त्र पुलिस-1, झारखंड सशस्त्र पुलिस-2, वायरलेस की बटालियन, झारखंड सशस्त्र पुलिस-10 (महिला वाहिनी ), इंडियन रिज़र्व बटालियन-5, राँची ज़िला बल और झारखंड जगुआर की टीम शामिल हुईं। इसके अलावा झारखंड सशस्त्र पुलिस बटालियन-1, झारखंड सशस्त्र पुलिस बटालियन-10 और झारखंड पुलिस अकादमी, हज़ारीबाग की बैंड टीम ने भी भाग लिया।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी राँची के डोरंडा स्थित जैप ग्राउंड का ऐतिहासिक महत्त्व है। यह कई बड़े और महत्त्वपूर्ण समारोह तथा कार्यक्रमों का गवाह रहा है। इस मैदान के सौंदर्यीकरण के साथ सारी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उसका और बेहतर तरीके से इस्तेमाल हो सके। उन्होंने इस मौके पर जैप परिसर की सड़कों का कालीकरण करने की भी घोषणा की।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow