प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

उत्तराखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 14 Oct 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तराखंड Switch to English

उत्तराखंड में बनने वाले नए रोपवे को सरकार की मिली मंज़ूरी

चर्चा में क्यों?

13 अक्टूबर, 2022 को उत्तराखंड के वन एवं लोनिवि के प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने बताया कि राष्ट्रीय वन्य जंतु बोर्ड ने केदारनाथ सेंक्चुरी एरिया में रोपवे के निर्माण को स्वीकृति दे दी है।

प्रमुख बिंदु

  • आरके सुधांशु ने बताया कि केदारनाथ के लिये एक हज़ार करोड़ रुपए के खर्च वाली इस परियोजना को राष्ट्रीय वन्य जंतु बोर्ड से मंज़ूरी मिल गई है। रोपवे बन जाने के बाद राज्य में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
  • उन्होंने बताया कि केदारनाथ सेंक्चुरी एरिया में रोपवे के निर्माण को स्वीकृति मिलने के साथ ही केदारनाथ के पैदल ट्रैक व हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना को भी बोर्ड द्वारा हरी झंडी मिल गई है।
  • इन परियोजनाओं का निर्माण केंद्र सरकार की पर्वतमाला परियोजना के तहत किया जाएगा, जिसके लिये कुल 26 हेक्टेयर ज़मीन अधिग्रहीत की जाएगी।
  • केदारनाथ के लिये रोपवे बन जाने के बाद सोनप्रयाग से केदारनाथ की यात्रा महज़ 30 मिनट में पूरी हो जाएगी। रोपवे की क्षमता प्रति घंटा पाँच हज़ार यात्रियों को ले जाने की होगी।
  • इसके अलावा राष्ट्रीय वन्य जंतु बोर्ड ने रामबाड़ा से गरुड़चटेी तक साढ़े पाँच किलोमीटर पैदल ट्रैक के निर्माण को भी मंज़ूरी दे दी है। यह मार्ग 2013 की आपदा में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2