प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

उत्तराखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 15 May 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तराखंड Switch to English

मुख्यमंत्री ने किया हाथीबड़कला में श्री अन्न महोत्सव 2023 का शुभारंभ

चर्चा में क्यों?

13 मई, 2023 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून ज़िले के हाथीबड़कला स्थित सर्वे स्टेडियम में श्री अन्न महोत्सव 2023 का शुभारंभ किया।  

प्रमुख बिंदु  

  • चार दिन तक चलने वाले श्री अन्न महोत्सव में प्रदेशभर से हज़ारों किसान प्रतिभाग कर रहे हैं।  
  • मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मिलेट्स पर आधारित विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया एवं कृषि विभाग उत्तराखंड की पौष्टिक फसलों पर आधारित पुस्तक ‘स्वाद के साथ स्वास्थ्य’ का विमोचन किया।  
  • यह आयोजन ‘श्री अन्न’को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगा। इस तरह के आयोजनों से न केवल मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि इससे किसानों को भी मोटे अनाजों से संबंधित आवश्यक जानकारियाँ प्राप्त होंगी। 
  • उल्लेखनीय है कि देश में वर्ष 2023 को ‘मिलेट्स ईयर’के रूप में मनाया जा रहा है तथा भारत के प्रस्ताव पर ही ‘संयुत्त राष्ट्र संघ’ने 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित किया है।  
  • उत्तराखंड राज्य सरकार प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्र में मिलेट की खेती को प्रोत्साहित करने के लिये सरकारी योजनाओं के माध्यम से किसानों को प्रोत्साहित करने और रोज़गार उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है।  
  • राज्य के पर्वतीय ज़िलों के कृषकों से मंडवा, झिंगोरा, चौलाई जैसे मोटे अनाजों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कर रही है साथ ही, किसानों को इसका ऑनलाइन भुगतान भी किया जा रहा है। इससे न सिर्फ किसानों की आय में बढ़ोतरी हो रही है बल्कि मिलेट उत्पादों के उत्पादन हेतु किसान प्रोत्साहित भी हो रहे हैं।  
  • प्रदेश में सरकार द्वारा मिलेट फसलों को प्रोत्साहन तथा आम जनमानस के भोजन में सम्मिलित करने हेतु लगभग 73 करोड़ रुपए की धनराशि स्टेट मिलेट मिशन को दी गई है।  
  • जैविक कृषि के साथ-साथ राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन योजना का क्रियान्वयन प्रदेश के 11 जनपदों में इस वर्ष से आरंभ किया जा रहा है। इसके लिये भारत सरकार द्वारा 6400 हेक्टेयर भूमि पर लगभग 796 लाख के कृषि मिशन कार्यक्रम के संचालन की स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई है।  
  • जैविक खेती के क्षेत्र में भी राज्य में अच्छा कार्य करने के लिये उत्तराखंड को लगातार दो साल प्रथम पुरस्कार मिला है।


उत्तराखंड Switch to English

मुख्यमंत्री ने पर्यटन क्षेत्र से जुडे उद्यमियों एवं व्यापारियों को प्रदान किया ‘हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म एक्सीलेंस अवार्ड’

चर्चा में क्यों? 

13 मई, 2023 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक न्यूज चैनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पर्यटन क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों एवं व्यापारियों को ‘हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म एक्सीलेंस अवार्ड’प्रदान किया। 

प्रमुख बिंदु  

  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न पर्यटन व्यवसायियों के साथ मीडिया से बेहतर समन्वय तथा जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार में योगदान के लिये महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी तथा वन एवं पर्यावरण के क्षेत्र में योगदान के लिये सुशांत पटनायक को भी सम्मानित किया।  
  • विदित है कि पर्यटन की दृष्टि से पूरा उत्तराखंड ही एक डेस्टिनेशन है तथा राज्य को विभिन्न सर्किटों के माध्यम से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। यहाँ पर्यटन के साथ एडवेंचर टूरिज्म एवं अन्य पर्यटन गतिविधियों में भी प्रदेश में अनेक संभावनाएँ हैं। 
  • राज्य के नैसर्गिक प्राकृतिक सौंदर्य के कारण पर्यटन, उद्योग एवं व्यापार की यहाँ अपार संभावनाएँ हैं। हेमकुंट साहिब एवं गौरीकुंड से केदारनाथ तक के रोपवे का शिलान्यास कर दिया गया है इससे आने वाले समय में यात्रा और सुगम होगी। ऑल वेदर रोड के निर्माण तथा ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाईन निर्माण से पहले के मुकाबले यात्री बेहद कम समय में ऋषिकेश से चार धाम पहुँचेंगे। 


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow