प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

झारखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 15 Apr 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
झारखंड Switch to English

मुख्यमंत्री ने किया सिदोकोफ्ड का शुभारंभ

चर्चा में क्यों?

हाल ही में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिदो-कान्हू जयंती समारोह पर सिदो कान्हू कृषि एवं वन उत्पाद संघ (सिदोकोफ्ड) का विधिवत शुभारंभ किया। यह अभियान 10-12 मई तक चलेगा।

प्रमुख बिंदु 

  • सिदो कान्हू कृषि एवं वन उत्पाद संघ (सिदोकोफ्ड) के तहत पैक्स-लैम्पस के लिये नए सदस्य बनाए जाएंगे। खेतीबाड़ी करने वाले लोग भी इसका सदस्य बन सकते हैं।
  • इस समय पैक्स-लैम्पस में 14 लाख सदस्य हैं। अगले एक महीने में अभियान चलाकर इसकी संख्या 28 लाख करने का लक्ष्य है।
  • निबंधन सहयोग समिति के अध्यक्ष मृत्युंजय वर्णवाल ने कहा कि राज्य में पैक्स व लैम्पस को मजबूत करने का काम चल रहा है। 2022 में सदस्यों की संख्या 10 से बढ़ाकर अब 14 लाख किया गया है। 511 प्रज्ञा केंद्र से लैम्पस व पैक्स को जोड़ा गया है। 2 हज़ार पैक्स लैम्पस को कंप्यूटरीकृत किया जा रहा हैं।
  • राज्य के प्रत्येक ज़िले में एक पीडीएस शॉप लैम्पस व पैक्स को दिया जाएगा। लैम्पस-पैक्स के सभी आँकड़े डिजिटल होंगे ताकि गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे। 


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow