प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 15 Feb 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

पूर्व क्षेत्र बिजली कंपनी ने लागू किया पेंशन मैनेजमेंट सिस्टम

चर्चा में क्यों?

14 फरवरी, 2022 को मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड से सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को पेंशन से संबंधित सभी जानकारी सर्व संबंधितों को एक ही पटल पर उपलब्ध कराने एवं उसकी समीक्षा की व्यवस्था के उद्देश्य से पेंशन मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया गया है।

प्रमुख बिंदु

  • पेंशन मैनेजमेंट सिस्टम लागू होने से अब पेंशन प्रकरणों से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिये अधिकारी एवं कर्मचारियों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। कंपनी द्वारा पेंशन निर्धारण की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और आटोमेटिक बनाया गया है। 
  • कंपनी से सेवानिवृत्त होने जा रहे अधिकारी एवं कर्मचारियों के आवेदन प्रस्तुत करने से लेकर पेंशन आदेश (पीओ), पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) जारी होने तक की जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी। 
  • इस प्रणाली में प्रस्तुत किये गए आवेदन के अनुमोदन एवं आदेश जारी होने की सूचना संबंधित पेंशनर को एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी। 
  • पेंशन मैनेजमेंट सिस्टम के लिये अलग से पोर्टल pms.mpez.co.in बनाया गया है। इस पर लॉगिन कर पेंशन प्रकरण से संबंधित संपूर्ण जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकेगी।

मध्य प्रदेश Switch to English

मध्य प्रदेश के मोहम्मद अरशद खान आईपीएल की मुंबई इंडियंस टीम में शामिल

चर्चा में क्यों?

हाल ही में बंगलुरु में आयोजित आईपीएल, 2022 के 15वें सीजन की मेगा ऑक्शन में मध्य प्रदेश के सिवनी ज़िले के गोपालगंज गाँव निवासी आलराउंडर क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद अरशद खान आईपीएल की मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा बन गए हैं।

प्रमुख बिंदु

  • मुंबई इंडियंस ने मोहम्मद अरशद खान को बेस प्राइस 20 लाख रुपए में अपने टीम में शामिल किया है। 
  • इसी वर्ष अरशद खान मध्य प्रदेश की रणजी टीम में शामिल हुए हैं। 
  • उन्होंने ज़िला स्तर पर क्रिकेट खेलने की शुरुआत वर्ष 2006 से की थी। वर्ष 2012 में वह मध्य प्रदेश की अंडर-16 टीम का हिस्सा बने। इसके बाद 2015 में अंडर-19 टीम में शामिल हुए। वर्ष 2017-18 में वह अंडर-23 टीम का हिस्सा बने।
  • अरशद ने वर्ष 2020 में बीसीसीआई द्वारा आयोजित अंडर-23 वीके नायडू स्पर्धा में 10 मैचों में 36 विकेट लिये तथा 400 रन भी बनाए। इसके अलावा उन्होंने वर्ष 2020 में ही विजय हजारे ट्रॉफी व सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में भी अच्छा प्रदर्शन किया था।

मध्य प्रदेश Switch to English

इलेक्ट्रॉन मोबिलिटी ट्रांजिस्टर

चर्चा में क्यों?

हाल ही में मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान को हाई इलेक्ट्रॉन मोबिलिटी ट्रांजिस्टर के लिये पेटेंट प्राप्त हुआ है।

प्रमुख बिंदु

  • हाई इलेक्ट्रॉन मोबिलिटी ट्रांजिस्टर (HEMT) सामान्यत: एक ऑफ उपकरण (OFF device) है, जो 4 एंपियर तक की विद्युत-धारा को परिवर्तित कर सकता है और 600 वोल्ट पर संचालित हो सकता है। HEMT को एकीकृत सर्किट में डिजिटल ऑन-ऑफ स्विच के रूप में उपयोग किया जाता है।
  • HEMT ट्रांजिस्टर, सामान्य ट्रांजिस्टर की तुलना में मिलीमीटर तरंग आवृत्तियों तक की उच्च आवृत्तियों पर काम करने में सक्षम होते हैं।
  • इसके निम्नलिखित लाभ होंगे-
    • 5G और 6G तकनीकी से संबंधित उपकरणों में 
    • आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तैयार करने में  
    • कम क्षमता वाले एंपलीफायरों और रक्षा उद्योग में 
    • उच्च आवृत्ति वाले उत्पादों, जैसे- सेलफोन, सैटेलाइट टेलीविज़न रिसीवर, वोल्टेज कन्वर्टर्स और रडार उपकरणों में

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2