प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

बिहार स्टेट पी.सी.एस.

  • 14 Dec 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
बिहार Switch to English

मुख्यमंत्री ने पुनौराधाम परिसर के विकासात्मक कार्यों का किया शिलान्यास

चर्चा में क्यों?

13 दिसंबर, 2023 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के सीतामढ़ी जिला के अंतर्गत पुनौराधाम मंदिर (माँ जानकी जन्म भूमि) परिसर के विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

प्रमुख बिंदु

  • पुनौराधाम, बिहार में रामायण सर्किट से जुड़े महत्त्वपूर्ण स्थलों में से एक है। पुनौराधाम मंदिर परिसर में कराए जाने वाले विकास कार्यों पर लगभग 72.74 करोड़ रुपए व्यय होगा।
  • इसके विकास हेतु पुनौराधाम मंदिर के चारों ओर एक छतदार परिक्रमा पथ का निर्माण किया जाएगा, जिसमें बलुआ पत्थर का उपयोग कर उत्कृष्ट वास्तुकला का समावेश किया जाएगा।
  • इस परिसर में पर्यटकों की सुविधाओं के लिये जानकी महोत्सव मैदान में वाहनों के लिये पार्क़िग, आगंतुकों के लिये कैफेटेरिया, कियोस्क आदि सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा।
  • सीता वाटिका के समीप ध्यान लगाने के लिये शांति मंडप का निर्माण किया जाएगा। देवी सीता के जीवन वृतांत को दर्शाने वाला थ्रीडी एनिमेशन की व्यवस्था का भी प्रावधान है, जो पर्यटकों के लिये एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र होगा।

 


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow