प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

स्टेट पी.सी.एस.

  • 14 Nov 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तर प्रदेश Switch to English

गोरखपुर के ताल कंदला में 27 एकड़ ज़मीन पर बनेगा एक्वा पार्क

चर्चा में क्यों?

13 नवंबर, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर के सदर तहसील के ताल कंदला में एक्वा पार्क बनाया जाएगा, जिसके लिये 27 एकड़ ज़मीन चिह्नित की गई है। इस महत्वाकांक्षी योजना से मछली पालकों को काफी फायदा होगा।  

प्रमुख बिंदु  

  • इस एक्वा पार्क के चालू हो जाने से मछली पालन से जुड़े लोगों को काफी लाभ मिलेगा। एक्वा पार्क में मछली की नई प्रजातियाँ तैयार की जाएंगी और मछली के बीज को लेकर शोध होगा। साथ ही यहाँ पर मत्स्य बीज बैंक, मत्स्य पालन, मत्स्य प्रसंकरण से लेकर और कई सुविधा होगी।  
  • गोरखपुर के साथ ही मथुरा में भी एक्वा पार्क स्थापित किया जाएगा। गोरखपुर के ताल कंदला में पहले पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय के लिये जमीन दी गई थी, लेकिन लो लैंड होने से मिट्टी भरपाई का काम अधिक होने के कारण इस जगह को एक्वा पार्क के लिये उपयुक्त पाया गया।
  • विदित हो कि गोरखपुर एवं आसपास के क्षेत्र में निषाद समाज के लोगों की संख्या काफी अधिक है। गोरखपुर में एक्वा पार्क खुल जाने से इससे जुड़े व्यवसाय को गति मिलेगी और पास के ज़िलों के मछली पालकों को काफी फायदा होगा।


उत्तर प्रदेश Switch to English

नि:शुल्क रसोई गैस सिलेंडर रिफिल वितरण अभियान का शुभारंभ

चर्चा में क्यों?

हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में लोकभवन में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को नि:शुल्क रसोई गैस रिफिल वितरण अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने होली के मौके पर मार्च के महीने में भी फ्री रसोई गैस देने की घोषणा की।  

प्रमुख बिंदु  

  • लोकभवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से 10 लाभार्थियों को सब्सिडी की राशि के चेक का वितरण भी किया। योजना के शुभारंभ के मौके पर 54 लाख से अधिक परिवारों के लिये सब्सिडी की राशि तेल कंपनियों के खाते में भेजी गई। 
  • योजना के शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री ने लोक कल्याण संकल्प पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव से पूर्व संकल्प पत्र में दीपावली व होली में मुफ्त गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की घोषणा की गई थी, उसी क्रम में इस योजना का शुभारंभ किया जा रहा है। 
  • नि:शुल्क रसोई गैस सिलेंडर का लाभ प्रदेश के 1.75 करोड़ परिवारों को मिलेगा और सब्सिडी मद में राज्य सरकार 2312 करोड़ रुपए व्यय करेगी।


हरियाणा Switch to English

अब ज़िलास्तर पर खुलेंगे चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 डेस्क

चर्चा में क्यों?

13 नवंबर, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब ज़िलास्तर पर जल्द ही चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 डेस्क खुलेंगे। इसकी प्रक्रिया महिला एवं बाल विकास विभाग ने शुरू कर दी है।  

प्रमुख बिंदु  

  • प्रदेशभर में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के लिये कोई अलग से ज़िलास्तर पर हेल्प डेस्क नहीं है। चाइल्ड हेल्पलाइन पर मदद के लिये आने वाली शिकायतें पंचकूला मुख्यालय के नोडल हेल्प डेस्क पर जाती हैं, जिन्हें वहां से ही संबंधित ज़िलों के बाल संरक्षण अधिकारी के समक्ष कार्रवाई के लिये भेजा जाता है।  
  • इस प्रक्रिया में न केवल कई बार देरी हो जाती है, बल्कि बाल संरक्षण अधिकारी के पास पर्याप्त स्टाफ नहीं होने की वजह से ज्यादातर शिकायतों पर समय रहते कदम उठाना भी संभव नहीं हो पाता है। इसी के चलते अब महिला एवं बाल विकास विभाग ने ज़िला मुख्यालयों पर जल्द ही अलग से चाइल्ड लाइन हेल्प डेस्क बनाने का निर्णय लिया है। 
  • पहले चाइल्ड हेल्पलाइन का संचालन एनजीओ के माध्यम से किया जाता था, मगर अब विभाग ने खुद इसे अपने हाथों में लिया है। अब महिला एवं बाल विकास विभाग खुद ही ज़िला मुख्यालयों पर चाइल्ड हेल्पलाइनों का संचालन करेगा। ज़िलास्तर पर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 डेस्क खुलने से बच्चों से जुड़ी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई संभव होगी। 
  • चाइल्ड हेल्पलाइन डेस्क पर पंचकूला मुख्यालय के बजाय ज़िला मुख्यालय पर ही बच्चों की मदद की कॉल जाएंगी। जिन पर तत्परता से अधिकारी संज्ञान ले सकेंगे और बच्चों के राहत एवं बचाव के साथ उन्हें उस मुसीबत से निकालने के लिये तत्परता से प्रभावी कदम उठा सकेंगे।  
  • ज़िलास्तर पर चाइल्ड हेल्पलाइन में नए स्टाफ की अलग से नियुक्ति भी की जाएगी। इसमें चाइल्ड हेल्पलाइन की कमान ज़िला कोऑर्डिनेटर के हाथों में होगी। वहीं इसमें काउंसलर सहित दस पदों पर कर्मचारियों की नियुक्ति भी की जाएगी।  
  • बाल अपराध से जुड़े मामलों की तहकीकात और बाल यौन शोषण मामलों के लिये प्रत्येक पुलिस थाना में चाइल्ड वेलफेयर पुलिस अधिकारी की भी नियुक्ति की गई है। सीडब्ल्यूपीओ बाल अपराध से जुड़े मामलों में बाल संरक्षण अधिकारी के साथ मिलकर भी काम करते हैं।

हरियाणा Switch to English

जूनियर महिला हॉकी विश्वकप: सोनीपत की तीन महिला खिलाड़ियों का भारतीय टीम में हुआ चयन

चर्चा में क्यों?

हाल ही में चिली की राजधानी सैंटियागो में 29 नवंबर से 10 दिसंबर तक होने वाली एफआईएच विश्व जूनियर महिला हॉकी कप के लिये टीम इंडिया द्वारा घोषित भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में सोनीपत की तीन महिला खिलाड़ियों प्रीति, साक्षी राणा और मंजू चौरसिया का चयन किया गया है। 

प्रमुख बिंदु  

  • विदित हो कि जापान के काकामिगाहारा में 2 से 11 जून तक आयोजित जूनियर महिला हॉकी एशिया कप में भारतीय टीम का नेतृत्व करते हुए प्रीति ने देश की झोली में एशिया कप का खिताब डाला था।  
  • एशिया कप जीतने के साथ ही भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने जूनियर महिला हॉकी विश्वकप के लिये क्वालिफाई कर लिया था। 
  • सोनीपत के भगत सिंह कॉलोनी निवासी प्रीति का सफर संघर्ष भरा रहा है। प्रीति 10 साल की उम्र में ही पड़ोस की लड़कियों के साथ ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया स्थित हॉकी मैदान में खेलने जाती थीं। 
  • ब्रह्म नगर निवासी मंजू चौरसिया ने साल 2010 में हॉकी पर बनी फिल्म चक दे इंडिया देखी। जिसके बाद उन्होंने हॉकी में कुछ कर दिखाने को स्टिक थामी। उनका सपना हॉकी में देश को विश्व कप दिलाना है। अभी वह रेलवे में कार्यरत है। 
  • उल्लेखनीय है कि जूनियर महिला हॉकी विश्व कप में टीम इंडिया को पूल सी में जर्मनी, बेल्जियम और कनाडा के साथ रखा गया है। भारतीय टीम का पहला मैच 29 नवंबर को कनाडा के साथ है। इसके बाद भारतीय टीम पहले पूल सी के मुकाबलों में 30 नवंबर व 2 दिसंबर को यूरोपीय टीमों जर्मनी और बेल्जियम से भिड़ेंगी।


झारखंड Switch to English

‘खेलो झारखंड 2023-24’ संपन्न

चर्चा में क्यों?

हाल ही में झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में राँची के खेलगाँव स्थित वीर बुधु भगत स्टेडियम में तैराकी प्रतियोगिता के समापन के साथ ही राज्य स्तरीय खेलो झारखंड 2023-24 प्रतियोगिता संपन्न हुआ।  

प्रमुख बिंदु

  • राज्य स्तर की इस खेलो झारखंड 2023-24 प्रतियोगिता में राज्य के सभी ज़िलों से लगभग 15,000 बच्चों ने राज्य स्तर पर 29 विभिन्न खेलों में बालक एवं बालिका वर्ग के अंडर 14, 17 एवं 19 आयुवर्ग में भाग लिया।  
  • खेलो झारखंड 2023-24 के अंतर्गत खेलों और खिलाड़ियों का चयन स्कूल स्तर पर हुआ। स्कूल स्तर पर जहां 35,000 स्कूलों ने भाग लिया, वहीं राज्य के सभी प्रमंडलों में 40 लाख से अधिक बच्चों ने विभिन्न खेलों में भाग लेने के बाद ज़िला एवं राज्य स्तर पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। 
  • खेलो झारखंड 2023-24 के अंतर्गत खेले गए विभिन्न खेलों में से कबड्डी, खो-खो और एथेलेटिक्स जैसे खेलों में दो हज़ार से अधिक बच्चों ने राज्य स्तर पर भाग लिया।  
  • सभी वर्गों में चयनित बच्चों के लिये अब 21 दिनों का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। 


छत्तीसगढ़ Switch to English

मुख्यमंत्री ने कोरिया-रायगढ़ को संभाग बनाने की घोषणा की

चर्चा में क्यों?

13 नवंबर, 2023 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरिया ज़िला मुख्यालय के बैकुंठपुर के मौहारी मैदान में आमसभा को संबोधित करते हुए कोरिया और रायगढ़ को संभाग बनाने की घोषणा की। 

प्रमुख बिंदु  

  • मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ में दो नए संभाग बनाने का ऐलान करने के साथ ही प्रदेश की जनता से शर्त भी रखी है। सीएम ने कहा है कि कॉन्ग्रेस की सरकार बनी तो प्रदेश में दो नए संभाग बनाए जाएंगे। 
  • विदित हो कि बैकुंठपुर से कॉन्ग्रेस की प्रत्याशी अंबिका सिंहदेव ने मुख्यमंत्री बघेल से बैकुंठपुर को संभाग बनाने की मांग रखी थी। इसके बाद भूपेश बघेल ने दो नए संभाग का ऐलान किया है।  
  • गौरतलब है कि फिलहाल प्रदेश में 5 संभाग- रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर एवं सरगुजा हैं। रायपुर (1862) सबसे प्राचीन संभाग है जबकि दुर्ग (2013) सबसे नवीन संभाग है। वहीं सरगुजा (2008) छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद बना पहला संभाग है। 


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow