प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 14 Oct 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

उज्जैन रोप-वे के लिये 209 करोड़ रुपए मंज़ूर

चर्चा में क्यों?

13 अक्टूबर, 2022 को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपने ट्वीट में बताया कि मध्य प्रदेश में उज्जैन रोप-वे के लिये 209 करोड़ रुपए की मंज़ूरी दी गई है।

प्रमुख बिंदु

  • यह रोप-वे उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक 2 किलोमीटर की लंबाई में स्थापित किया जाएगा। इस रोप-वे टेंडर के निर्माण से रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक की दूरी 5 मिनट में तय होगी।
  • नितिन गडकरी के ट्वीट के अनुसार जुलाई-2023 से रोप-वे का निर्माण कार्य शुरू होगा।
  • इस रोप-वे स्टेशन में लोगों के लिये फूड ज़ोन, प्रतीक्षालय, शौचालय के साथ बस और कार पार्किंग की सुविधा भी मिलेगी।

मध्य प्रदेश Switch to English

मध्य प्रदेश को मिली ट्रॉपमेट-2022 की मेज़बानी

चर्चा में क्यों?

13 अक्टूबर, 2022 को मध्य प्रदेश के मौसम विज्ञान विभाग, भोपाल के प्रमुख डॉ. आर. बाला सुब्रमणियन ने बताया कि मध्य प्रदेश मौसम विज्ञान विभाग, आईआईएसइआर (IISER) और आईएमएसबी द्वारा ट्रॉपमेट-2022 का आयोजन इस बार मध्य प्रदेश में होगा।

प्रमुख बिंदु

  • किसान-कल्याण तथा कृषि मंत्री कमल पटेल ने बताया कि ट्रॉपमेट-2022 में मध्य प्रदेश के कृषि एवं पर्यावरण मौसम की भविष्यवाणी तथा आने वाली मौसमी घटनाओं और चुनौतियों पर विशेष चर्चा होगी, जिससे किसानों और जनता को लाभ होगा।
  • ट्रॉपमेट-2022 में चर्चा और शोध के परिणामों से कृषि के क्षेत्र में अधिकाधिक लाभ होने की उम्मीद होगी।
  • उन्होंने बताया है कि इसमें देश के 400 से अधिक मौसम वैज्ञानिक, कृषि मौसम वैज्ञानिक, पर्यावरणविद् और शोधार्थी शामिल होंगे।
  • उल्लेखनीय है कि ट्रॉपमेट-2022 का आयोजन भोपाल में आगामी 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक किया जाएगा।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2