नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

उत्तर प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 13 Sep 2021
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तर प्रदेश Switch to English

राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय तथा एडवोकेट चैंबर व मल्टीलेबल पार्क़िग

चर्चा में क्यों?

  • 11 सितंबर, 2021 को भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय प्रयागराज तथा 640.37 करोड़ रुपए की धनराशि से निर्मित होने वाले एडवोकेट चैंबर व मल्टीलेबल पार्क़िग का शिलान्यास किया।

प्रमुख बिंदु

  • इस अवसर पर राष्ट्रपति के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एन.वी. रमन्ना भी उपस्थित थे।
  • राष्ट्रपति ने कहा कि इतिहास की दृष्टि से इलाहाबाद हाईकोर्ट भारत में स्थापित चौथा हाईकोर्ट है एवं न्यायाधीशों की संख्या की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा हाईकोर्ट है।
  • उन्होंने ने कहा कि इस उच्च न्यायालय में सन् 1921 में भारत की पहली महिला वकील कॉर्नेलिया सोराबजी को पंजीकृत करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया था, जो महिला सशक्तीकरण की दिशा में इलाहाबाद उच्च न्यायालय का भविष्योन्मुखी निर्णय था।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रयागराज शिक्षा का भी महत्त्वपूर्ण केंद्र है। विधि विश्वविद्यालय में राजनीतिक हस्तक्षेप न हो, इसके लिये उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को इस विश्वविद्यालय का विजिटर बनाने हेतु एक्ट बनाएँ।
  • राष्ट्रपति ने कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. श्री आनंद भूषण के चित्र का अनावरण किया। कार्यक्रम में इलाहाबाद हाईकोर्ट की स्थापना एवं उसके गौरवशाली इतिहास के बारे में प्रस्तुतीकरण भी किया गया।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2