नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

छत्तीसगढ स्टेट पी.सी.एस.

  • 14 Sep 2021
  • 0 min read
  • Switch Date:  
छत्तीसगढ़ Switch to English

छत्तीसगढ़ में खुलेगी बैडमिंटन अकादमी

चर्चा में क्यों?

13 सितंबर, 2021 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में जल्द ही बैडमिंटन अकादमी की स्थापना करने की घोषणा की।

प्रमुख बिंदु

  • मुख्यमंत्री ने यह घोषणा राज्य में खेलकूद को बढ़ावा देने, खेल सुविधाओं के विकास और खेल प्रतिभाओं को निखारने से संबंधित विभिन्न खेल संघों और खिलाड़ियों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के दौरान की।
  • उन्होंने कहा कि खेल सुविधाओं में सुधार के लिये छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण का गठन किया गया है। जल्द ही निकाय में खिलाड़ियों की नियुक्ति की जाएगी।
  • उन्होंने कहा कि प्रमुख उद्योगों को स्टेडियम के रख-रखाव और खिलाड़ियों के लिये खाने-पीने की व्यवस्था की ज़िम्मेदारी सौंपी जाएगी। साथ ही उद्योगों के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति के प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जा सकती है।
  • मुख्यमंत्री ने प्रतिभाओं को निखारने के लिये उपलब्ध अंतर्राष्ट्रीय स्तर की आधारभूत सुविधाओं का उपयोग करने पर ज़ोर दिया।
  • बघेल ने व्यावसायिक और औद्योगिक समूहों से राज्य में खेलों को प्रोत्साहन हेतु योगदान देने का अनुरोध किया।

छत्तीसगढ़ Switch to English

अब छत्तीसगढ़ में सेवाग्राम

चर्चा में क्यों?

13 सितंबर, 2021 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवा रायपुर में वर्धा की तरह एक सेवाग्राम स्थापित करने के लिये लगभग 100 एकड़ भूमि निर्धारित करने की बात की।

प्रमुख बिंदु

  • उन्होंने कहा कि यह स्वतंत्रता के 75वें वर्ष को चिह्नित करेगा और महात्मा गांधी की ‘ग्राम स्वराज’ की अवधारणा को बनाए रखेगा।
  • मुख्यमंत्री ने इस संबंध में अधिकारियों को 2 अक्तूबर से पहले एक कार्य योजना प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
  • उन्होंने कहा कि ग्राम सुधार के काम को आगे बढ़ाने के लिये सेवाग्राम की स्थापना की जा रही है। सेवाग्राम एक ऐसा स्थान होगा, जहाँ आगंतुक स्थानीय कला और शिल्प के साथ-साथ व्यंजनों के बारे में जान सकते हैं।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि वंचितों के लिये वृद्धाश्रम और स्कूल भी स्थापित किये जाएँगे। इनमें एक ओपन थिएटर भी होगा।


close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2