नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

उत्तर प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 14 Aug 2021
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तर प्रदेश Switch to English

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर मंडल के 75 खिलाड़ियों को सम्मानित किया

चर्चा में क्यों?

13 अगस्त, 2021 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गोरखपुर में गोरक्षनाथ मंदिर के दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में गोरखपुर मंडल के 75 खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

प्रमुख बिंदु

  • सम्मानित होने वालों में अंतर्राष्ट्रीय पहलवान अमरनाथ यादव, अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज़ गजेंद्र राय, राष्ट्रीयस्तर की टेबल टेनिस खिलाड़ी सुश्री शगुन कुमारी, राष्ट्रीयस्तर की हॉकी खिलाड़ी सुश्री मुस्कान पासवान, जिम्नास्ट विवेक यादव, वेटलिफ्टर विकास चौहान, राज्यस्तर के तैराक सौरभ शुक्ला, राष्ट्रीयस्तर की बास्केटबॉल खिलाड़ी सुश्री क्षमा गुप्ता तथा हैंडबाल खिलाड़ी सुश्री मुक्ता तिवारी प्रमुख रूप से शामिल हैं।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने टोक्यो ओलंपिक में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने हेतु लखनऊ में एक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
  • इस कार्यक्रम में स्वर्ण पदक विजेता को 2 करोड़ रुपए, रजत पदक विजेताओं को डेढ़ करोड़ रुपए, कांस्य पदक विजेता को 1 करोड़ रुपए, हॉकी पुरुष टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को भी 1 करोड़ रुपए तथा महिला हॉकी टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को 50-50 लाख रुपए प्रदान किये जाएंगे।
  • इस आयोजन में खेलों के कोच को भी सम्मानित किया जाएगा, साथ ही राज्य के सभी 75 ज़िलों से 75-75 खिलाड़ियों को विशेषतौर पर आमंत्रित किया जाएगा।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2