वाराणसी में क्रूज, वाटर टैक्सी के बाद अब मिलेगी रोप-वे की सुविधा | उत्तर प्रदेश | 14 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

12 जुलाई, 2023 को उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी के मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा ने बताया कि वाराणसी में जाम से निजात दिलाने के क्रम में गंगा में जलपरिवहन को बढ़ावा देने के लिये पहले क्रूज और वाटर टैक्सी के संचालन के बाद अब देश में पहली बार ट्रांसपोर्टेशन के लिये रोप-वे संचालन शुरू होने जा रहा है। 

प्रमुख बिंदु  


अरवल और शेखपुरा बनेंगे 100 फीसदी डिजिटल ट्रांजेक्शन वाले ज़िले | बिहार | 14 Jul 2023

चर्चा में क्यों?  

12 जुलाई, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार बिहार में जहानाबाद ज़िले के बाद अब अरवल और शेखपुरा भी 100 फीसदी डिजिटल ट्रांजेक्शन वाले ज़िले बनने जा रहे हैं।  

प्रमुख बिंदु  


प्रदेश में खुलेंगे 7 जनजाति आवासीय विद्यालय | राजस्थान | 14 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

12 जुलाई, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के जनजाति क्षेत्र के विद्यार्थियों को उनके नज़दीक ही आवासीय विद्यालयों में पढ़ने का अवसर देने के लिये तथा जनजाति क्षेत्रों के शैक्षिक उत्थान के लिये 7 आवासीय विद्यालय खोलने का महत्त्वपूर्ण निर्णय लिया है, जिनके भवन निर्माण के लिये 35 करोड़ रुपए की वित्तीय मंजूरी दी है।  

प्रमुख बिंदु  


खातियार गिर को रामसर साइट घोषित करने का प्रस्ताव भेजा जाएगा | मध्य प्रदेश | 14 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

12 जुलाई, 2023 को मध्य प्रदेश के पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग की अध्यक्षता में पर्यावरण परिसर में हुई राज्य वेटलैंड प्राधिकरण की बैठक में चंबल अभयारण्य के खातियार गिर ईको रीजन वेटलैंड को देश के नये रामसर साइट में शामिल करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। 

प्रमुख बिंदु  


प्रदेश सरकार ने डेटा सेंटर नियोजन को सार्वजनिक सुरक्षा और व्यवस्था के लिये आवश्यक सेवा घोषित किया | हरियाणा | 14 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

13 जुलाई, 2023 को हरियाणा सरकार ने सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने, सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने और सामुदायिक प्रदायों अथवा सेवाओं को बनाए रखने के लिये हरियाणा राज्य डेटा सेंटर नीति, 2022 के अधीन आने वाले और यथा स्थापित डेटा सेंटरों के अधीन नियोजन (एम्प्लॉयमेंट) को आवश्यक सेवाओं के रूप में घोषित किया है। 

प्रमुख बिंदु  


राज्य सरकार ने सरपंचों और पंचों के मानदेय में बढ़ोतरी करने की अधिसूचना की जारी | हरियाणा | 14 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

11 जुलाई, 2023 को हरियाणा सरकार ने सरपंचों और पंचों के मानदेय में बढ़ोतरी करने के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है और बढ़ी हुई दरें 1 अप्रैल, 2023 से लागू होंगी।   

प्रमुख बिंदु  


रीपा की सेवा गतिविधियों में आंकांक्षी ज़िला दंतेवाड़ा प्रथम और कांकेर दूसरे स्थान पर | छत्तीसगढ़ | 14 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

12 जुलाई, 2023 को छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राज्य सरकार की रीपा की सेवा गतिविधियों में राज्य के आकांक्षी ज़िला दंतेवाड़ा प्रथम और कांकेर द्वितीय स्थान पर हैं।    

प्रमुख बिंदु  

 


उत्तराखंड विधानसभा के नवनिर्मित पुस्तकालय व नवीन वेबसाइट का हुआ लोकार्पण | उत्तराखंड | 14 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

13 जुलाई, 2023 को उत्तराखंड के विधानसभा सभागार में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने विधानसभा के नवनिर्मित पुस्तकालय व नवीन वेबसाइट का लोकार्पण किया, जिससे विधानसभा के विधायी कार्यों, सदन की कार्यवाही से संबंधित जानकारी अब एक क्लिक पर मिल सकेगी।

प्रमुख बिंदु