प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 14 Jul 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

खातियार गिर को रामसर साइट घोषित करने का प्रस्ताव भेजा जाएगा

चर्चा में क्यों?

12 जुलाई, 2023 को मध्य प्रदेश के पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग की अध्यक्षता में पर्यावरण परिसर में हुई राज्य वेटलैंड प्राधिकरण की बैठक में चंबल अभयारण्य के खातियार गिर ईको रीजन वेटलैंड को देश के नये रामसर साइट में शामिल करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। 

प्रमुख बिंदु  

  • विदित है कि प्रदेश में भोज वेटलैंड सहित 4 रामसर साइट हैं। इनमें से इंदौर की यशवंत सागर और सिरपुर तालाब, माधव राष्ट्रीय पार्क शिवपुरी के सांख्य सागर को पिछले वर्ष केंद्र शासन से रामसर साइट का दर्जा मिला है। 
  • केंद्र शासन की एनपीसीए योजना में धार वेटलैंड कॉम्पलेक्स (धूपसागर, देवीसागर और मुंजसागर) और गिरवर तालाब शाजापुर की परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है।  
  • बैठक में बताया गया कि प्रदेश में 2 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल वाले 15 हज़ार से अधिक तालाबों का संरक्षण सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के अनुसार किया जा रहा है। 
  • जल स्रोतों के संरक्षण में समाज, प्रशासन को भागीदार बनाने के उद्देश्य से ज़िला वेटलैंड संरक्षण समितियों का गठन किया जा रहा है। अब तक 22 ज़िलों में इनका गठन हो चुका है। 
  • इस अवसर पर पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग ने मध्य प्रदेश राज्य वेटलैंड प्राधिकरण द्वारा मध्य प्रदेश की रामसर साइट-भोज वेटलैंड, सांख्य सागर, सिरपुर और यशवंत सागर पर आधारित ‘रामसर साईट्स’पुस्तिका का विमोचन भी किया।


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow