उत्तर प्रदेश में बनेंगे सुपर स्टेट हाईवे | उत्तर प्रदेश | 14 Jun 2023

चर्चा में क्यों

13 जून, 2023 को उत्तर प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए सुपर स्टेट हाईवे (एसएसएच) बनाए जाएंगे। इसके लिये यूपी पीडब्ल्यूडी और एनएचएआई के बीच शीघ्र ही एमओयू किये जाने की तैयारी है।

प्रमुख बिंदु


बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर | बिहार | 14 Jun 2023

चर्चा में क्यों

13 जून, 2023 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 12 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।

प्रमुख बिंदु


66वें नेशनल स्कूल गेम्स में राजस्थान ने जीते कुल 6 स्वर्ण, 12 रजत और 15 काँस्य पदक | राजस्थान | 14 Jun 2023

चर्चा में क्यों

13 जून, 2023 को समाप्त हुए 66वें नेशनल स्कूल गेम्स की टीम और व्यक्तिगत खेल स्पर्धाओं में राजस्थान के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से धूम मचाते हुए राजस्थान के लिये 6 स्वर्ण, 12 रजत और 15 काँस्य पदक जीते । 

प्रमुख बिंदु 


नोहर के रामपुरा पट्टी में 1.57 करोड़ की लागत से बनी नंदीशाला का हुआ लोकार्पण | राजस्थान | 14 Jun 2023

चर्चा में क्यों

13 जून, 2023 को राजस्थान के खान पेट्रोलियम एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया तथा स्थानीय विधायक अमित चाचाण ने प्रदेश के हनुमानगढ़ ज़िले के नोहर स्थित रामपुरा पट्टी श्री गौशाला में 1.57 करोड़ की लागत से बनी नंदीशाला का लोकार्पण किया।

प्रमुख बिंदु


ज़िला स्तरीय रोड सेफ्टी टास्क फोर्स का होगा गठन | राजस्थान | 14 Jun 2023

चर्चा में क्यों 

13 जून, 2023 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम उठाते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सम्मिलित करते हुए ज़िला स्तर पर रोड सेफ्टी टास्क फोर्स के गठन को मंजूरी दी है।

प्रमुख बिंदु 


66वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन | मध्य प्रदेश | 14 Jun 2023

चर्चा में क्यों 

13 जून, 2023 को स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा खेल विभाग के सहयोग से भोपाल में हुई 66वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हो गया। आयुक्त लोक शिक्षण अनुभा श्रीवास्तव ने विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं मेडल देकर पुरुस्कृत किया। 

प्रमुख बिंदु 


सांस्कृतिक आदान-प्रदान और संस्कृति संवर्धन को बढ़ावा देने के लिये मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच समझौता ज्ञापन | मध्य प्रदेश | 14 Jun 2023

चर्चा में क्यों 

13 जून, 2023 को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की उपस्थिति में लखनऊ में सांस्कृतिक आदान-प्रदान और संस्कृति संवर्धन को बढ़ावा देने के लिये मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। 

प्रमुख बिंदु 


गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिये प्रदेश के आठ अस्पतालों को मिला एनक्यूएएस प्रमाण-पत्र | छत्तीसगढ़ | 14 Jun 2023

चर्चा में क्यों 

13 जून, 2023 को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने वाले राज्य के आठ स्वास्थ्य केंद्रों को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS–National Quality Assurance Standard) प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है।

प्रमुख बिंदु 


राष्ट्रीय खेल में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने जीते 15 पदक | छत्तीसगढ़ | 14 Jun 2023

चर्चा में क्यों 

9 से 12 जून, 2023 तक ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित प्रथम जनजातीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण, 6 रजत, 8 काँस्य मिलाकर कुल 15 पदक अपने नाम किया।

प्रमुख बिंदु 


मुख्यमंत्री ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की 10 फेसलेस सेवाओं का किया शुभारंभ | हरियाणा | 14 Jun 2023

चर्चा में क्यों

12 जून, 2023 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की 10 फेसलेस सेवाओं का शुभारंभ किया, जो डिजिटल सशक्तिीकरण व नागरिकों की सुविधाओं की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है। साथ ही मुख्यमंत्री ने फेसलेस सेवाओं का ब्रोशर भी लाँच किया।

प्रमुख बिंदु 


नैनीसैनी एयरपोर्ट को जारी हुआ एरोड्रम लाइसेंस | उत्तराखंड | 14 Jun 2023

चर्चा में क्यों

13 जून, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने उत्तराखंड नागरिक उडन्न्यन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के अंतर्गत राज्य के सीमांत जिले पिथौरागढ़ के नैनीसैनी एयरपोर्ट के लिये एरोड्रम लाइसेंस जारी कर दिया है। 

प्रमुख बिंदु