प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 14 Jun 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

66वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन

चर्चा में क्यों 

13 जून, 2023 को स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा खेल विभाग के सहयोग से भोपाल में हुई 66वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हो गया। आयुक्त लोक शिक्षण अनुभा श्रीवास्तव ने विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं मेडल देकर पुरुस्कृत किया। 

प्रमुख बिंदु 

  • टेबल टेनिस (बालिका वर्ग) एकल मुकाबले में महाराष्ट्र की प्रथा वातिकार ने दिल्ली की प्रीतोकी को हराकर स्वर्ण पदक जीता। प्रीतोकी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। दिल्ली की दिया ब्रह्मचारी एवं पश्चिम बंगाल की सुमित्रा दत्ता को काँस्य पदक मिला। 
  • टेबल टेनिस (बालक वर्ग) एकल मुकाबले में कर्नाटक के आकाश केजे ने अपने ही राज्य के रोहित को सीधे सेटों में 4-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। रोहित को रजत पदक मिला। सीबीएसई के सार्थ मिश्रा एवं दिल्ली के अथर्व गुप्ता ने काँस्य पदक प्राप्त किया।
  • टेबल टेनिस में बालिका वर्ग में महाराष्ट्र की प्रथा वातिकार एवं बालक वर्ग में कर्नाटक के आकाश केजे को सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना गया।
  • टेबल टेनिस की बालिका वर्ग की टीम चैंपियनशिप दिल्ली ने जीती, महाराष्ट्र दूसरे स्थान एवं हरियाणा तृतीय स्थान पर रहा। वहीं बालक वर्ग की टीम चैंपियनशिप कर्नाटक ने जीती, महाराष्ट्र द्वितीय स्थान एवं सीबीएसई तृतीय स्थान पर रहा।
  • जूडो में बालक वर्ग में आदित्य एवं बालिका वर्ग में अदिति शर्मा ने सर्वश्रेष्ठ प्लेयर का अवार्ड जीता। 
  • 70 प्लस वजन श्रेणी (बालिका वर्ग) में छत्तीसगढ़ की स्नेहा नियोगी ने महाराष्ट्र की संस्कृति को हराकर स्वर्ण पदक जीता। हिमाचल की निर्जल एवं राजस्थान की लावण्या ने काँस्य पदक प्राप्त किया। 
  • 90 किलो वजन श्रेणी (बालक वर्ग) में महाराष्ट्र के आदित्य ने हरियाणा के कुणाल को हराकर स्वर्ण पदक जीता। कुणाल को रजत से ही संतोष करना पड़ा, दिल्ली के रक्षक ने काँस्य पदक प्राप्त किया।
  • जूडो की टीम चैंपियनशिप (बालक वर्ग) हरियाणा ने जीती, दिल्ली ने द्वितीय और पंजाब ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की टीम चैंपियनशिप दिल्ली ने जीती, महाराष्ट्र द्वितीय एवं हरियाणा तृतीय स्थान पर रहा।
  • वॉलीबाल (बालक वर्ग) में गुजरात विजेता रहा। गुजरात ने एक रोमांचक मुकाबले में केरल को परास्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। द्वितीय स्थान पर केरल एवं तृतीय स्थान पर उत्तर प्रदेश की वॉलीबॉल टीम रही। 
  • वॉलीबाल (बालिका वर्ग) में पश्चिम बंगाल की बालिकाओं ने महाराष्ट्र की बालिकाओं को हराकर बालिका वर्ग चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया, केरल तृतीय स्थान पर रहा।

मध्य प्रदेश Switch to English

सांस्कृतिक आदान-प्रदान और संस्कृति संवर्धन को बढ़ावा देने के लिये मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच समझौता ज्ञापन

चर्चा में क्यों 

13 जून, 2023 को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की उपस्थिति में लखनऊ में सांस्कृतिक आदान-प्रदान और संस्कृति संवर्धन को बढ़ावा देने के लिये मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। 

प्रमुख बिंदु 

  • प्रमुख सचिव संस्कृति और पर्यटन मध्य प्रदेश शिव शेखर शुक्ला और प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन उत्तर प्रदेश मुकेश कुमार मेश्राम ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये।
  • ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’अभियान की गतिविधियों के अंतर्गत दोनों राज्य एक-दूसरे की स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देंगे। 
  • समझौता ज्ञापन के अनुसार उत्तर प्रदेश दिवस-24 जनवरी और गणतंत्र दिवस-26 जनवरी को उत्तर प्रदेश में मध्य प्रदेश के कलाकारों का समूह सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देगा। वहीं मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर उत्तर प्रदेश के कलाकारों का समूह मध्य प्रदेश में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देंगे।
  • दोनों राज्यों द्वारा संयुक्त रूप से आर्ट कम्पटीशन, एग्जिबिशन, सेमिनार, ड्रामा और थिएटर आदि गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। संयुक्त आयोजन करने पर मेजबान राज्य स्थानीय आतिथ्य की व्यवस्था करेगा, वहीं आने वाला राज्य यात्राओं का खर्चा उठाएगा।
  • दोनों ही प्रदेश अपनी समृद्ध संस्कृति, रीति-रिवाज और परंपराओं पर आधारित पुस्तक का निर्माण करेंगे और एक-दूसरे के प्रदेश के शैक्षिक संस्थानों में प्रदर्शित और वितरित करेंगे। दोनों ही प्रदेश अपने-अपने प्रदेश में एक-दूसरे के स्थानीय टीवी और रेडियो चैनल का प्रसारण करेंगे। 
  • समझौता ज्ञापन की अवधि 3 वर्ष की है, जिसे आपसी सहमति से 3 वर्ष के लिये बढ़ाया जा सकेगा। 
  • समझौता ज्ञापन से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सरकार एक दूसरे के संबंध को और अधिक मजबूत कर सकेंगे। इस तरह के समझौतों से राज्य के नागरिक को भारत की विविधता को समझने, सराहना करने, समृद्ध बनाने और भारतीय संस्कृति रीति-रिवाजों और परंपराओं को जानने-समझने का अवसर प्राप्त होगा। 
  • इसके अलावा एक अन्य कार्यक्रम में प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों का प्रचार उत्तर प्रदेश में करने के लिये मध्य प्रदेश की संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर ने लखनऊ के हजरतगंज में होटल गोमती में पर्यटन के मार्केटिंग कार्यालय का शुभारंभ किया गया। 
  • मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि आगामी समय में वाराणसी और अयोध्या में भी मार्केटिंग कार्यालय खोले जाने की योजना है। 
  • मार्केटिंग कार्यालय में कॉफी टेबल बुक, ब्रोशर, लीफलेट्स, मध्य प्रदेश मैप आदि से प्रदेश के पर्यटन स्थलों की जानकारी और सेवाओं के बारे में उत्तर प्रदेश के निवासियों को बताया जाएगा। साथ ही पर्यटन निगम के होटल, रिसोर्ट, बोट क्लब के साथ उपलब्धियों, नवाचार और गतिविधियों की जानकारी भी दी जाएगी। इससे उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश आने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी।


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow