प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

छत्तीसगढ स्टेट पी.सी.एस.

  • 14 Jun 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
छत्तीसगढ़ Switch to English

गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिये प्रदेश के आठ अस्पतालों को मिला एनक्यूएएस प्रमाण-पत्र

चर्चा में क्यों 

13 जून, 2023 को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने वाले राज्य के आठ स्वास्थ्य केंद्रों को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS–National Quality Assurance Standard) प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है।

प्रमुख बिंदु 

  • विदित है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने विगत अप्रैल से मई माह के बीच इन आठ अस्पतालों का निरीक्षण कर मरीजों के लिये उपलब्ध सेवाओं की गुणवत्ता का परीक्षण किया था। टीम ने इस संबंध में मरीजों से भी फीडबैक लिया था।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मझगाँव उप स्वास्थ्य केंद्र (बिलासपुर),  दुल्ला हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (गरियाबंद), कलचा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (बस्तर), पीपरोल हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (बलरामपुर), पीथमपुर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (गौरेला-पेंड्रा-मरवाही), ससहा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (बलौदा बाज़ार) तथा शिवप्रसाद नगर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर व दकई हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (सरगुजा) को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण-पत्र से नवाज़ा है। 
  • स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम के मूल्यांकन में मझगाँव उप स्वास्थ्य केंद्र को 81 प्रतिशत, दुल्ला हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को 82 प्रतिशत, कलचा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को 89 प्रतिशत, पीपरोल हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को 73 प्रतिशत, पीथमपुर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को 89 प्रतिशत, शिवप्रसाद नगर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को 93 प्रतिशत, ससहा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को 96 प्रतिशत एवं दकई हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को 88 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं।
  • उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण-पत्र प्रदान करने के पूर्व विशेषज्ञों की टीम द्वारा अस्पताल की सेवाओं और संतुष्टि स्तर का विभिन्न मानकों पर परीक्षण किया जाता है। इनमें उपलब्ध सेवाएँ, मरीजों के अधिकार, इनपुट, सपोर्ट सर्विसेस, क्लिनिकल सर्विसेस, इन्फेक्शन कंट्रोल, गुणवत्ता प्रबंधन और आउटकम जैसे पैरामीटर शामिल हैं। इन कड़े मानकों पर खरा उतरने वाले अस्पतालों को ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुणवत्ता प्रमाण-पत्र जारी किये जाते हैं।

छत्तीसगढ़ Switch to English

राष्ट्रीय खेल में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने जीते 15 पदक

चर्चा में क्यों 

9 से 12 जून, 2023 तक ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित प्रथम जनजातीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण, 6 रजत, 8 काँस्य मिलाकर कुल 15 पदक अपने नाम किया।

प्रमुख बिंदु 

  • ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित प्रथम जनजातीय राष्ट्रीय खेल स्पर्धा में 18 राज्यों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। 
  • छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर तैराकी में रजत और 100 मीटर में काँस्य पदक जीता।
  • छत्तीसगढ़ की फुटबॉल बालिका टीम ने गोल्ड मैडल जीतकर अपना लोहा मनवाया। 
  • खो-खो बालिका टीम और कबड्डी बालिका टीम को काँस्य पदक मिला। 
  • एथलेटिक्स के ऊँची कूद इवेंट में तानिया ने काँस्य पदक, 100 मीटर दौड़ में बिलासपुर के बहतराई आवासीय खेल अकादमी की तर्नीका टेटा ने रजत पदक और लंबी कूद में काँस्य पदक प्राप्त किया। 5000 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में मनीष मांडवी ने रजत पदक तथा बालिका वर्ग में प्रमिला मांडवी ने रजत पदक हासिल किया।
  • तीरंदाजी में बिलासपुर के बहतराई आवासीय खेल अकादमी के कुबेर सिंह जगत ने व्यक्तिगत 30 मीटर में रजत पदक तथा व्यक्तिगत ओवर ऑल में रजत पदक अपने नाम किया। 
  • मिक्स इवेंट में कुबेर सिंह और बुंदेश्वरी मरावी ने काँस्य पदक जीता। वहीं, तीरंदाजी के टीम चैंपियनशिप में बालिकाओं ने काँस्य पदक और बालक तीरंदाजी टीम ने रजत पदक हासिल किया।


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow