प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

हरियाणा स्टेट पी.सी.एस.

  • 14 Jun 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
हरियाणा Switch to English

खेलो इंडिया यूथ गेम में हरियाणा ने 52 गोल्ड के साथ पहला स्थान हासिल किया

चर्चा में क्यों? 

13 जून, 2022 को हरियाणा के पंचकूला में संपन्न हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा ने 52 गोल्ड मेडल के साथ पदक तालिका में पहला स्थान हासिल किया। 

प्रमुख बिंदु 

  • हरियाणा ने 52 गोल्ड, 39 सिल्वर और 46 कांस्य पदक लेकर कुल 137 पदक हासिल करते हुए पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि महाराष्ट्र 45 गोल्ड, 40 सिल्वर और 40 कांस्य पदक सहित कुल 125 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। तीसरे नंबर पर रहे कर्नाटक ने 22 गोल्ड, 17 सिल्वर और 28 कांस्य पदक हासिल करके कुल 67 पदक प्राप्त किये।   
  • हरियाणा ने कुश्ती में सबसे ज़्यादा 38 पदक जीते, जिनमें 16 गोल्ड, 10 सिल्वर और 12 कांस्य शामिल हैं। 
  • बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक गोल्ड मेडल जीतकर हरियाणा बॉक्सिंग में ओवरऑल चैंपियन बना। बॉक्सिंग में हरियाणा के खिलाड़ियों ने 10 गोल्ड, 3 सिल्वर और 2 कांस्य पदक जीते। 
  • हरियाणा को एथलेटिक्स में 3 गोल्ड, 6 सिल्वर और 5 कांस्य मिलेइसी प्रकार जूडो में हरियाणा के खिलाड़ियों ने 3 गोल्ड, 4 सिल्वर और 4 कांस्य पदक तथा साइक्लिंग  में 2 गोल्ड और 6 कांस्य पदक हासिल किये। 
  • हरियाणा के खिलाड़ियों ने स्विमिंग में 4 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 कांस्य पदक, शूटिंग में 3 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 कांस्य पदक, वेटलिफ्टिंग में 4 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 कांस्य तथा  योगासन में 1 गोल्ड और 5 कांस्य, थांग ता में 1 सिल्वर और 3 कांस्य पदक तथा गतका में 1 गोल्ड, 3 सिल्वर जीते। 
  • इसके अलावा हरियाणा के खिलाड़ियों ने हैंडबॉल में 1 गोल्ड, 1 सिल्वर, हॉकी में 1 गोल्ड, आर्चरी में 1 गोल्ड और 1 सिल्वर, बैडमिंटन में 1  गोल्ड और 1 कांस्य, फुटबॉल में 1 कांस्य, जिम्नास्टिक्स में 1 कांस्य, कबड्डी में 1 गोल्ड और 1 सिल्वर, टेबल टेनिस में1 सिल्वर, टेनिस में 1 कांस्य और वॉलीबॉल में 2 सिल्वर मेडल हासिल किये। 
  • गौरतलब है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स 4 जून से 13 जून, 2022 तक पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम समेत चंडीगढ़, दिल्ली, शाहाबाद और अंबाला में आयोजित किये गए थे।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow