प्रदेश में वर्ष 2021-22 के ज़िलावार प्रति व्यक्ति आय के आँकड़े हुए जारी | उत्तराखंड | 14 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

हाल ही में उत्तराखंड अर्थ एवं संख्या निदेशालय ने वर्ष 2021-22 के ज़िलावार प्रति व्यक्ति आय के आँकड़े जारी किये हैं। इससे पूर्व गैरसैंण में विधानसभा बजट सत्र के दौरान राज्य सरकार ने सदन में आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट पेश की थी।

प्रमुख बिंदु 

  जिलावार प्रति व्यक्ति आय (रुपए में)  

जनपद

2011-12 (आधार वर्ष)

2021-22 (जारी वर्ष)

उत्तरकाशी

49584

1,07281

चमोली

64,327

1,27,330

रुद्रप्रयाग

46,881

93,160

टिहरी

49,854

1,03,345

देहरादून

1,06,552

2,35,707

पौड़ी

50,476

1,08,640

हरिद्वार

1,76,845

3,62,688

पिथौरागढ़

52,413

18,678

बागेश्वर

46,457

98,755

अल्मोड़ा

55,640

1,00844

चंपावत

52,463

1,16,136

नैनीताल

94,142

1,90,627


सिंगापुर की तर्ज पर देहरादून में बिना ड्राइवर वाली पॉड टैक्सी चलाने की योजना पर बनी सहमति | उत्तराखंड | 14 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

12 अप्रैल, 2023 को उत्तराखंड के मुख्य सचिव एस.एस.संधू ने बताया कि प्रदेश में हरिद्वार ज़िले के बाद देहरादून अब ऐसा दूसरा शहर होगा जहाँ पॉड टैक्सी चलाने की तैयारी चल रही है। यहाँ सिंगापुर की तर्ज पर (पर्सनल रैपिड ट्रांजिट ट्रांसपोर्ट-पीआरटी के तहत) बिना ड्राइवर वाली पॉड टैक्सी चलाने की योजना पर सहमति बन गई है।

प्रमुख बिंदु