प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 14 Apr 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

राज्य स्तरीय क्रियान्वयन समिति गठित

चर्चा में क्यों?

12 अप्रैल, 2023 को मध्य प्रदेश राज्य शासन ने केंद्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्राकृतिक कृषि के लिये कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय क्रियान्वयन समिति (एसएलईसी) का गठन किया है।

प्रमुख बिंदु

  • इस नवगठित समिति में अपर मुख्य सचिव कृषि, आयुक्त उद्यानिकी, आयुक्त पंचायती राज, आयुक्त ग्रामीण विकास, संचालक अनुसंधान सेवाएँ जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर, निदेशक अनुसंधान सेवाएँ, राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर, संचालक भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान भोपाल और संचालक मध्य प्रदेश राज्य जैविक प्रमाणीकरण संस्था सदस्य रहेंगे।
  • इस समिति में प्रगतिशील कृषक विशेषज्ञ सदस्य और संचालक कृषि सदस्य सचिव होंगे।
  • राज्य स्तरीय क्रियान्वयन समिति राज्य नोडल विभाग द्वारा तैयार की गई वार्षिक कार्य-योजना का अनुमोदन करेगी।
  • साथ ही यह समिति नोडल और अन्य संबंधित विभागों के साथ नियमित बैठक कर योजना घटकों के क्रियान्वयन की निगरानी करेगी।

मध्य प्रदेश Switch to English

प्रोत्साहन योजना की अवधि 2024 तक बढ़ाई गई

चर्चा में क्यों?

12 अप्रैल, 2023 को मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र में आने वाले ग्रामीण वितरण केंद्रों में राजस्व संग्रहण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले लाइन कर्मचारियों एवं मीटर रीडर्स के लिये जारी की गई प्रोत्साहन योजना की अवधि 31 मार्च, 2024 तक बढ़ा दी गई है।

प्रमुख बिंदु 

  • मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा लागू की गई प्रोत्साहन योजना के अच्छे परिणामों को देखते हुए इसकी अवधि को 31 मार्च, 2024 तक बढ़ाया गया है।
  • इस योजना से बिजली उपभोक्ताओं के बिजली बिल भुगतान की सुविधा में विस्तार के साथ ही उपभोक्ता संतुष्टि में भी वृद्धि परिलक्षित हुई है।
  • गौरतलब है कि इस योजना में कंपनी द्वारा ग्रामीण वितरण केंद्रों के लाईन कर्मचारी एवं मीटर रीडर द्वारा 250 से अधिक देयकों का राजस्व संग्रहण करने पर योजना के प्रावधान अनुसार निर्धारित प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाता है।
  • वित्तीय वर्ष 2022-23 में 5 लाख 58 हज़ार 365 उपभोक्ताओं से 91 करोड़ 42 लाख रुपए का राजस्व संग्रहण कार्मिकों द्वारा किया गया है। कुल 162 पात्र कार्मिकों को लगभग 24 लाख 60 हज़ार रुपए प्रोत्साहन राशि दी गई है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2