प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 14 Mar 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

मध्य प्रदेश में ‘द कश्मीर फाइल्स’फिल्म करमुक्त

चर्चा में क्यों?

13 मार्च, 2022 को राज्य शासन ने हिन्दी फीचर फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’के कथानक एवं अन्य विशेष समाज उपयोगी गुणों के दृष्टिगत इसे मध्य प्रदेश में प्रदर्शन के लिये राज्य माल और सेवा कर से छूट प्रदान की है। 

प्रमुख बिंदु 

  • वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा जारी आदेश में यह छूट 14 मार्च से 13 सितंबर तक के लिये दी गई है। दर्शकों के लिये यह छूट सिंगल स्क्रीन थियेटर्स और मल्टीप्लेक्स सहित सभी जगह फिल्म प्रदर्शन पर लागू रहेगी।
  • गौरतलब है कि 11 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म को हरियाणा ने पहले ही टैक्स फ्री कर दिया है। मध्य प्रदेश के साथ ही गुजरात ने भी इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। 
  • केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के सदस्य रहे विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित इस फिल्म पर दी गई छूट में प्रतिपूर्ति का लाभ लेने के लिये संबंधित सिनेमाघरों/मल्टीप्लेक्स द्वारा राज्य माल सेवा कर (एसजीएसटी) की राशि को घटाकर दर्शकों को इस फिल्म के टिकट का विक्रय किया जाएगा। 
  • फिल्म के प्रदर्शन के लिये संबंधित सिनेमाघरों/मल्टीप्लेक्स के प्रचलित सामान्य प्रवेश शुल्क में वृद्धि नहीं की जा सकेगी। मल्टीप्लेक्स/सिनेमाघर द्वारा इस सेवा पर देय राज्य माल एवं सेवा कर की राशि का स्वयं वहन किया जाएगा। 
  • देय एवं भुगतान किये गए राज्य माल और सेवा कर (एसजीएसटी) के अंश के बराबर की राशि की राज्य शासन द्वारा प्रतिपूर्ति की जाएगी।
  • उल्लेखनीय है कि ‘द कश्मीर फाइल्स’में कश्मीरी हिंदुओं के दर्द, पीड़ा, संघर्ष, पलायन और आघात की कहानी बताई गई है।
  • फिल्म के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री मूलत: मध्य प्रदेश के हैं। वे अनेक वर्ष भोपाल में भी रहे हैं। उनके निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रख्यात अभिनेता अनुपम खेर सहित अन्य कलाकारों ने अभिनय किया है।

मध्य प्रदेश Switch to English

मुख्यमंत्री ने किया इंदौर-गोंदिया-हैदराबाद फ्लाइट का शुभारंभ

चर्चा में क्यों?

13 मार्च, 2022 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्प्रेंसिंग के माध्यम से इंदौर-गोंदिया-हैदराबाद फ्लाइट का शुभारंभ किया। यह फ्लाइट फ्लाई बिग एयरलाइंस द्वारा शुरू की गई है।  

प्रमुख बिंदु 

  • इंदौर से अहमदाबाद, गोवा, पुणे के लिये उड़ानें आरंभ हुई हैं। साथ ही भोपाल से पुणे, जबलपुर तथा ग्वालियर से अहमदाबाद, पुणे, मुंबई और जबलपुर से मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद के लिये उड़ानें शुरू की गई हैं।
  • मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश में पर्यटन और धार्मिक महत्त्व के स्थानों को हवाई सेवाओं तथा हेलीकॉप्टर सेवा से जोड़ा जाएगा। 
  • खजुराहो से पन्ना टाईगर रिज़र्व, जबलपुर से कान्हा, खजुराहो से ओरछा, ग्वालियर से शिवपुरी और मुरैना के ऐतिहासिक स्थलों, इंदौर से महेश्वर आदि के लिये हेलीकॉप्टर सेवा आरंभ की जाएगी।

मध्य प्रदेश Switch to English

इंडियन टेंट टर्टल

चर्चा में क्यों?

हाल ही में भारतीय प्राणि सर्वेक्षण के विज्ञानियों के अध्ययन से मिली जानकारी के अनुसार नर्मदा नदी में अवैध रेत खनन और तस्करी के चलते इसमें पाए जाने वाले इंडियन टेंट टर्टल विलुप्त होने की कगार पर हैं।

प्रमुख बिंदु

  • भारतीय प्राणि सर्वेक्षण के विज्ञानियों ने बताया है कि नर्मदा-तवा नदी के संगम ‘बांद्राभान’ के साथ हरदा और खंडवा के आसपास के बहाव क्षेत्र से ये टर्टल्स पूरी तरह से गायब हो चुके हैं।
  • प्राकृतिक स्वच्छता कर्मी कहलाने वाले ये कछुए काई और शैवाल आदि खाकर जीवित रहते हैं तथा पानी में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाते हैं।
  • कछुओं पर शोध कर रहे भारतीय प्राणि सर्वेक्षण के विज्ञानी प्रत्युष महापात्रा ने बताया कि पाँच साल पहले जबलपुर से नर्मदापुरम, हरदा और खंडवा के पास नर्मदा के किनारों पर कछुए पाए गए थे, जो कि इस वर्ष जनवरी में दिखाई नहीं दिये।
  • पर्यावरणविद् सुभाष सी पांडेय ने बताया कि मादा कछुआ रेत में अपने रहवास में अंडे देकर चली जाती है, जो गर्मी में सेये जाते हैं। रेत के अवैध खनन से इनके प्रजनन में व्यवधान हो रहा है।
  • उन्होंने बताया कि नर्मदा में टेंट पेंगासुरआ टेंटोरिया या इंडियन टेंट टर्टल पाए जाते हैं। यह कछुओं की भारत और बांग्लादेश में पाई जाने वाली प्रजाति है।
  • इनके ऊपर मंडराते खतरे को देखते हुए इन्हें शेड्यूल-वन में रखा गया है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2