प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

छत्तीसगढ स्टेट पी.सी.एस.

  • 14 Mar 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
छत्तीसगढ़ Switch to English

मैनपाट महोत्सव 2022

चर्चा में क्यों?

11 से 13 मार्च, 2022 तक सरगुजा ज़िले के प्रमुख पर्यटन स्थल मैनपाट में रोपाखार जलाशय के समीप मैनपाट महोत्सव 2022 का आयोजन किया गया। 

प्रमुख बिंदु 

  • महोत्सव का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने स्थानीय कलाकारों व नामचीन कलाकारों की मौजूदगी में किया था।
  • महोत्सव के समापन अवसर पर अंबिकापुर में संचालित सी-मार्ट व सोहगा गोठान में ह्यूमिक एसिड निर्माण इकाई का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही गोठान कैलेंडर का विमोचन भी किया गया।
  • गौरतलब है कि हर साल सरगुजा की संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मैनपाट महोत्सव आयोजित किया जाता है।
  • इस महोत्सव में पहली बार कुश्ती प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसके साथ ही तीन दिन तक एडवेंचर स्पोर्ट्स, बोटिंग, पैरासेलिंग और मेला का आयोजन किया गया। 
  • महोत्सव के अंतिम दिन आदिवासी विकास विभाग द्वारा पहाड़ी कोरवा तीरंदाज़ी प्रतियोगिता का आयोजन एकलव्य विद्यालय मैदान में किया गया, जिसमें ज़िले के 7 विकासखंड के 33 प्रतिभागियों ने भाग लिया। 

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2