प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 14 Feb 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

भारत भवन की 40वीं वर्षगाँठ समारोह का शुभारंभ

चर्चा में क्यों?

  • 13 फरवरी, 2022 को मध्य प्रदेश की संस्कृति, पर्यटन और अध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर ने भारत भवन की 40वीं वर्षगाँठ पर विविध कला समारोह का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु

  • मंत्री उषा ठाकुर ने भारत भवन मुक्ताकाश मंच पर राष्ट्रीय कालिदास सम्मान और राज्य शिखर सम्मान के लिये विभिन्न श्रेणियों में कलाकारों साहित्यकारों और रंगकर्मियों को सम्मानित किया गया। साथ ही पद्मश्री के लिये चयनित दुर्गा बाई व्याम के चित्रों, रेखांकन कला प्रदर्शनी-सुरेखा और प्रतिष्ठित कलाकारों की कृतियों की प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया गया।
  • रूपंकर कलाएँ के लिये राष्ट्रीय कालिदास सम्मान गुजरात के ज्योति भटे को वर्ष 2017 के लिये, नई दिल्ली की इरा चौधरी को 2018 के लिये, नई दिल्ली के परमजीत सिंह को 2019 के लिये और बड़ौदा के ध्रुव मिस्त्री को वर्ष 2020 के लिये दिया गया।
  • रंगकर्म के लिये राष्ट्रीय कालिदास सम्मान लखनऊ के डॉ. अनिल रस्तोगी को वर्ष 2019 के लिये और मुंबई के वामन केंद्रे को वर्ष 2020 के लिये प्रदान किया गया।
  • वर्ष 2019 एवं 2020 के लिये विभिन्न विषयों में निम्नलिखित व्यक्तियों को राज्य शिखर सम्मान प्रदान किया गया-
विषय  वर्ष 2019 वर्ष 2020
हिंदी साहित्य शैवाल सत्यार्थी (ग्वालियर) हरी जोशी (भोपाल)
उर्दू साहित्य नईम कौसर (भोपाल) देवीशरण (भोपाल)
संस्कृत साहित्य डॉ. रामेश्वर प्रसाद गुप्ता (दतिया) प्रो. रहस बिहारी द्विवेदी (जबलपुर)
शास्त्रीय संगीत पं. प्रभाकर लक्ष्मण गोहदकर (ग्वालियर) पं. सज्जनलाल ब्रह्माभटे (भोपाल)
रुपंकर कला देवी लाल पाटीदार (भोपाल) मनीष पुष्कले (नई दिल्ली)
नाटक वैशाली गुप्ता (भोपाल) के.जी. त्रिवेदी (भोपाल)
जनजातीय एवं लोककला अग्नेश केरकटेा (भोपाल) पूर्णिमा चतुर्वेदी
दर्लभ वाद्य वादन बाबूलाल भोला (सागर) डॉ. वर्षा अग्रवाल (उज्जैन)

  • इस समारोह के पहले दिन संतोष संत के निर्देशन में स्वर वेणु गुरुकुल इंदौर के कलाकारों ने बाँसुरी सप्तक की मधुर संगीतमयी प्रस्तुति दी।
  • इस पाँच दिवसीय समारोह में 13 फरवरी से 17 फरवरी 2022 तक बहुकला केंद्र भारत भवन में सुगम संगीत, आकर्षक नृत्य, स्लाइड शो, नृत्य नाटिका और कविता पाठ जैसी सांस्कृतिक गतिविधियाँ होंगी।

मध्य प्रदेश Switch to English

विंध्य एवं महाकौशल क्षेत्र को मिली नई ट्रेनों की सौगात

चर्चा में क्यों?

  • 12 फरवरी, 2022 को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से मध्य प्रदेश को कई नई ट्रेनों की सौगात दी। साथ ही रानी कमलापति स्टेशन से राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रमुख बिंदु

  • नई संचालित ट्रेनों में भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से ट्रेन नं. 02195 रानी कमलापति- रीवा, ट्रेन नं. 02196 रीवा-रानी कमलापति साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन एवं ट्रेन नं 05713 जबलपुर-नेनपुर पैसेंजर ट्रेन शामिल हैं।
  • इन ट्रेनों के संचालन से मध्य प्रदेश के विंध्य और महाकौशल क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा।
  • रीवा-रानी कमलापति साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन कमलापति स्टेशन से रीवा तक 9 स्टेशनों को कवर करेगी।
  • इन नई ट्रेन सेवाओं को आरंभ करने से सतना, मैहर, कटनी, मुढवारा, दमोह, सागर, बीना, विदिशा क्षेत्रों का उत्तरोतर विकास होगा एवं इन क्षेत्रों की जनता, विद्यार्थी, व्यापार एवं पर्यटन को लाभ होगा।
  • वहीं यात्रियों की सुगम रेल यात्रा के लिये जबलपुर-नेनपुर पैसेंजर ट्रेन को बहाल किया गया है। जबलपुर-नेनपुर पैसेंजर ट्रेन कुल 19 स्टेशनों को कवर करेगी।

मध्य प्रदेश Switch to English

पत्रकारिता विश्वविद्यालय में स्थापित होगा ‘सामुदायिक रेडियो कर्मवीर’

चर्चा में क्यों?

  • 13 फरवरी, 2022 को विश्व रेडियो दिवस पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो केजी सुरेश ने बताया कि माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (भोपाल) के विशनखेड़ी स्थित नवनिर्मित परिसर में केंद्र सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय ने सामुदायिक रेडियो कर्मवीर की स्थापना के लिये नियति पत्र प्रदान किया है।

प्रमुख बिंदु

  • विश्वविद्यालय की ओर से सामुदायिक रेडियो स्टेशन के लिये आवश्यक प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
  • ज्ञातव्य है कि सामुदायिक रेडियो आंदोलन भारत में 1995 के समय शुरू हुआ जब सुप्रीम कोर्ट ने वायु तरंगों को सार्वजनिक संपत्ति घोषित किया।
  • प्रत्येक सामुदायिक रेडियो स्टेशन अपने-अपने समुदाय की भाषाओं को प्राथमिकता देती है, जो भाषा आम टी.वी. चैनलों में अथवा अखबारों में नहीं मिलती वह सामुदायिक रेडियो स्टेशन में मिलती है।
  • एक सामुदायिक रेडियो स्टेशन अपना प्रसारण 15 कि.मी. के रेडियस में कर सकता है।
  • विश्व रेडियो दिवस-2022 की थीम- ‘रेडियो और विश्वास’ है।
  • उल्लेखनीय है कि 3 नवंबर, 2011 को यूनेस्को के 36वें सत्र ने विश्व रेडियो दिवस 13 फरवरी को मनाने की घोषणा की, क्योंकि 13 फरवरी, 1946 को संयुक्त राष्ट्र संघ ने यू.एन. रेडियो की स्थापना की थी।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2