प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

बिहार स्टेट पी.सी.एस.

  • 13 Dec 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
बिहार Switch to English

मुख्यमंत्री ने बिहटा में ‘मुख्यमंत्री उद्यमी योजना’ की इकाइयों का किया उद्घाटन

चर्चा में क्यों?

12 दिसंबर, 2023 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना ज़िला के बिहटा के सिंकदपुर औद्योगिक क्षेत्र में ‘प्लग एंड प्ले शेड’ तथा ‘मुख्यमंत्री उद्यमी योजना’ की इकाइयों का उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु

  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनुसूचित जाति/जनजाति/अत्यंत पिछड़ा वर्ग/महिला/युवा उद्यमी योजना के तहत लाभार्थियों को द्वितीय किस्त का चेक वितरण किया।
  • इसके तहत मुख्यमंत्री ने भोजपुर इंटरप्राइजेज, आस्था टेस्सटाइल्स, प्रियंका इंटरप्राइजेज एवं आनंद इंटरप्राइजेज को 3-3 लाख रुपए का सांकेतिक चेक प्रदान किया।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने औद्योगिक क्षेत्र परिसर में ही नवनिर्मित ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड का उद्घाटन किया।
  • वर्ष 2011 में ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड की प्रथम इकाई हाजीपुर में स्थापित की गई थी और 12 दिसंबर, 2023 को दूसरी इकाई का उद्घाटन हुआ और उत्पादन कार्य भी शुरू हुआ।

 


बिहार Switch to English

मुख्यमंत्री ने किया केसरिया स्तूप के मार्गीय सुविधा केंद्र सह कैफेटेरिया का उद्घाटन

चर्चा में क्यों?

12 दिसंबर, 2023 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्वी चंपारण ज़िले के केसरिया स्तूप के मार्गीय सुविधा केंद्र सह कैफेटेरिया का फीता काटकर उद्घाटन किया एवं केसरिया स्तूप के प्रागंण में पर्यटकीय सुविधा के विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

प्रमुख बिंदु

  • इस योजना की लागत राशि 6.90 करोड़ रुपए है। कैफेटेरिया के बन जाने से यहाँ आने वाले पर्यटकों को ठहरने में सुविधा होगी। केसरिया स्तूप के प्रागंण में पर्यटकीय सुविधा के विकास कार्यों की महत्त्वपूर्ण योजना की लागत 19.77 करोड़ रुपए है।
  • यहाँ बौद्ध प्रतीक चिह्नों में विशिष्ट महत्त्व रखने वाले केसरिया स्तूप के पास ही उसकी एक प्रतिकृति का निर्माण किया जाएगा। इसमें मुख्य स्तूप के विलुप्त भाग संरचना में उकेरे जाएंगे।
  • मुख्य संरचना के चारों ओर कुल आठ लघु प्रतिकृतियाँ बनाई जाएंगी, जिनमें विश्व शांति स्तूप, महाबोधि मंदिर, नालंदा विश्वविद्यालय के भग्नावशेष, अशोक स्तंभ वैशाली, विक्रमशिला, गुरूपा बोध स्थल, बराबर की गुफा एवं सुजाता स्तूप शामिल हैं।
  • इसमें पर्यटकों को बौद्ध वास्तुकला की संपूर्ण झलक मिलेगी। स्तूप जैसी आकृति के अंदर 45 सीटों वाले सभागार का निर्माण भी किया जाएगा, जो ऑडियो-विजुअल सिस्टम से लैस होगा।
  • इस संरचना में भगवान बुद्ध से संबंधित लघु वृतचित्र एवं प्रदर्शनी दिखाए जाने के लिये प्रदर्शनी हाल का भी प्रबंध किया गया है।
  • इस योजना का कार्यान्वयन बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा कराया गया है। योजना के अंतर्गत टूरिस्ट विजिटिंग सेंटर एवं कैफेटेरिया भवन का निर्माण कराया गया है।

 


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow