नि:शुल्क राशन वितरण महाअभियान का शुभारंभ | उत्तर प्रदेश | 13 Dec 2021

चर्चा में क्यों?

12 दिसंबर, 2021 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत नि:शुल्क राशन वितरण महाअभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 10 लाभार्थियों को नि:शुल्क राशन वितरित किया।

प्रमुख बिंदु 


‘सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना’राष्ट्र को समर्पित | उत्तर प्रदेश | 13 Dec 2021

चर्चा में क्यों?

11 दिसंबर, 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के जनपद बलरामपुर में 9800 करोड़ रुपए की लागत की ‘सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना’को राष्ट्र को समर्पित किया। 

प्रमुख बिंदु


चैंपियंस ऑफ चेंज रिपोर्ट | बिहार | 13 Dec 2021

चर्चा में क्यों?

11 दिसंबर, 2021 को नीति आयोग ने चैंपियंस ऑफ चेंज की डेल्टा रैंकिंग जारी की। इसमें बिहार के चार ज़िलों को शिक्षा के क्षेत्र में देश के पाँच सर्वश्रेष्ठ सुधार वाले ज़िलों में स्थान मिला है।

प्रमुख बिंदु 


जयपुर डिस्कॉम का रोड शो | राजस्थान | 13 Dec 2021

चर्चा में क्यों?

11 दिसंबर, 2021 को प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिये जयपुर डिस्कॉम द्वारा एक रोड शो का आयोजन किया गया। इलेक्ट्रिक वाहनों को जयपुर डिस्कॉम के एमडी नवीन अरोड़ा ने जवाहर सर्किल से फ्लैग दिखाकर रवाना किया। 

प्रमुख बिंदु 


‘ड्रोन मेला’ | मध्य प्रदेश | 13 Dec 2021

चर्चा में क्यों?

11 दिसंबर, 2021 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के माधव प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान (एमआईटीएस) में केंद्रीय नागरिक उडन्न्यन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पहल पर प्रदेश के पहले ड्रोन मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में लगभग 20 कंपनियों ने अपने ड्रोन का प्रदर्शन किया।

प्रमुख बिंदु


ई-व्हीकल्स रोड-शो | मध्य प्रदेश | 13 Dec 2021

चर्चा में क्यों?

11 दिसंबर, 2021 को भोपाल नगर निगम द्वारा राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस (14 दिसंबर) के उपलक्ष्य में इलेक्ट्रिक वाहन की उपयोगिता के प्रति जन-जागृति तथा आमजन में इसके प्रति जागरूकता लाने की दृष्टि से भोपाल में इलेक्ट्रिक व्हीकल रोड-शो का आयोजन किया गया।

प्रमुख बिंदु


9वीं जूनियर स्टेट वॉलीबॉल प्रतियोगिता | हरियाणा | 13 Dec 2021

चर्चा में क्यों?

12 दिसंबर, 2021 को हरियाणा राज्य के चरखी दादरी ज़िले के बाढड़ा क्षेत्र की खेल एकेडमी में संपन्न 9वीं जूनियर स्टेट वॉलीबॉल प्रतियोगिता में लड़कियों के वर्ग में करनाल ज़िला और लड़कों के वर्ग में कुरुक्षेत्र ज़िले ने जीत दर्ज़ की।

प्रमुख बिंदु


प्रसिद्ध रजरप्पा मंदिर में बलि चढ़े बकरों से बनेगी बिजली | झारखंड | 13 Dec 2021

चर्चा में क्यों?

12 दिसंबर, 2021 को झारखंड राज्य के रामगढ़ ज़िले की उपायुक्त माधवी मिश्रा ने ज़िले के प्रसिद्ध रजरप्पा के माँ छिन्नमस्तिका मंदिर में बलि चढ़ाए गए बकरों से बिजली बनाने की घोषणा की।

प्रमुख बिंदु


‘आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार’ | झारखंड | 13 Dec 2021

चर्चा में क्यों? 

11 दिसंबर, 2021 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हज़ारीबाग में आयोजित ‘आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार’कार्यक्रम के अंतर्गत प्रमंडलस्तरीय मेगा परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम में 25 लाख 92 हज़ार 856 लाभुकों के बीच कुल 22 अरब 30 करोड़ 29 लाख 6 हज़ार रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण किया ।

प्रमुख बिंदु 


छत्तीसगढ़ राज्य हरित परिषद | छत्तीसगढ़ | 13 Dec 2021

चर्चा में क्यों?

11 दिसंबर, 2021 को जारी एक आधिकारिक संचार में कहा गया है कि पुनर्योजी विकास को नई दिशा देने और राज्य को इस क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिये छत्तीसगढ़ जल्द ही छत्तीसगढ़ राज्य हरित परिषद का गठन करेगा। 

प्रमुख बिंदु 


कॉर्बेट में बनेगा राज्य का सबसे बड़ा वन्यजीव बचाव केंद्र | उत्तराखंड | 13 Dec 2021

चर्चा में क्यों?

हाल ही में कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक राहुल ने बताया कि कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान के ढेला अंचल में 30 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित किया जा रहा वन्यजीव बचाव केंद्र राज्य में अपनी तरह का सबसे बड़ा केंद्र होगा। 

प्रमुख बिंदु