नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

उत्तराखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 13 Nov 2021
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तराखंड Switch to English

उत्तराखंड को पर्यटन क्षेत्र में 3 राष्ट्रीय पुरस्कार मिले

चर्चा में क्यों?

12 नवंबर, 2021 को इंडिया टुडे टूरिज्म सर्वे एंड अवार्ड्स-2021 में उत्तराखंड ने तीन श्रेणियों में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार जीते। इनमें राज्य को बेस्ट वाइल्डलाइफ डेस्टिनेशन, बेस्ट एडवेंचर डेस्टिनेशन और बेस्ट स्पिरिचुअल डेस्टिनेशन का अवार्ड मिला।

प्रमुख बिंदु 

  • केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने उत्तराखंड के पर्यटन और संस्कृति मंत्री सतपाल महराज को ये पुरस्कार प्रदान किये। 
  • भारत के बेहतरीन पर्यटन स्थलों को नई दिल्ली में इंडिया टुडे टूरिज्म सर्वे एंड अवार्ड्स-2021 के हिस्से के रूप में नौ अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार दिये गए।
  • उत्तराखंड के कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व को सर्वश्रेष्ठ वन्यजीव गंतव्य, ऋषिकेश को सर्वश्रेष्ठ साहसिक गंतव्य और केदारनाथ को सर्वश्रेष्ठ आध्यात्मिक गंतव्य घोषित किया गया।

उत्तराखंड Switch to English

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ में 343 करोड़ रुपए के कार्यों का शिलान्यास किया

चर्चा में क्यों? 

12 नवंबर, 2021 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ ज़िले के अपने तीनदिवसीय दौरे के दौरान ज़िले के लिये लगभग 343 करोड़ रुपए की लागत से कुल 126 विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें से 59 कार्यों को उन्होंने जनता को समर्पित किया।

प्रमुख बिंदु 

  • मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ ज़िले में शारदोत्सव और विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। शारदोत्सव के हिस्से के रूप में विभिन्न सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों का भी आयोजन किया गया।
  • मुख्यमंत्री धामी ने जिन विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया, उनमें ज़िले के विभिन्न विभागों द्वारा किये गए निर्माण और विकास कार्यों के साथ-साथ विभिन्न ढाँचागत विकास कार्य शामिल हैं।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2