प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 13 Nov 2021
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

बीएसएफ के जवानों का डेयर डेविल-शो

चर्चा में क्यों?

12 नवंबर, 2021 को आज़ादी के अमृत महोत्सव पर मोतीलाल नेहरू स्टेडियम, भोपाल में बीएसएफ के 52 सदस्यीय दल ने निरीक्षक अवधेश कुमार के नेतृत्व में मोटर-साइकिल पर हैरतअंगेज डेयर डेविल-शो का प्रदर्शन किया। 

प्रमुख बिंदु

  • गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की जाँबाज़ टीम के डेयर डेविल-शो को प्रत्यक्ष देखना अद्भुत और अविस्मरणीय पल बताया। उन्होंने कार्यक्रम में टीम लीडर अवधेश कुमार को सम्मानित किया।
  • समारोह में बीएसएफ के बैंड ने देशभक्ति की धुनों पर मनमोहक प्रस्तुतियाँ भी दीं। समारोह में पुलिस महानिरीक्षक विवेक जौहरी, डीआईजी बीएसएफ कोरापुट, कमांडेंट 151वीं वाहिनी के जवानों के साथ अन्य आला अधिकारी मौजूद थे।
  • समारोह में बीएसएफ के दल द्वारा फ्लैग मार्च, जाँबाज़ सेल्यूट, ऐरो पोजीशन, रोप राइडिंग, सीट राइडिंग स्टेंडिंग, लेडर विथ जम्प, रेस्टिंग ऑन सीट राइडिंग, फ्यूल टैंक राइडिंग, फोर मेन राइडिंग, फिश राइडिंग, महाशक्तिमान, लेग गार्ड, शीर्षासन, नेक राइडिंग, फुट रेस्ट राइडिंग, बेक राइडिंग सिटिंग, बेक राइडिंग लेडर, टी-पोजीशन, साइड राइडिंग, टेल लाइट राइडिंग, लेडर डबल, बेक फुट राइडिंग, बेक राइडिंग स्टेंडिंग, फाइव मेन राइडिंग, चेस्ट जम्प, बेक राइडिंग डबल, फुट रेस्ट सेल्यूट, म्यूजिकल राइड और फायर जम्प राइड का प्रदर्शन किया गया।

मध्य प्रदेश Switch to English

देवी प्रसाद शर्मा पुरस्कार

चर्चा में क्यों?

12 नवंबर, 2021 को मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में पदस्थ दफ्तरी राजकुमार पटेल को वर्ष 2019-20 का देवी प्रसाद शर्मा पुरस्कार प्रदान किया। 

प्रमुख बिंदु

  • इस पुरस्कार के लिये मंत्रालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का चयन कार्य के प्रति निष्ठा, समय की पाबंदी, उपस्थिति, लगनशीलता और उत्कृष्टता के आधार पर कमेटी द्वारा किया जाता है।
  • पुरस्कारस्वरूप एक लाख रुपए का चेक और प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। ज्ञातव्य है कि देवी प्रसाद शर्मा राज्यस्तरीय पुरस्कार वर्ष 2017 को प्रारंभ किया गया था।
  • मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि पुरस्कार योजना से सभी कर्मचारी-साथियों में काम के प्रति निष्ठा और समय पर काम करने के प्रति प्रतिबद्धता को बल मिलेगा। सबके मन में यह भाव रहेगा कि जितना ज़्यादा अच्छा काम करेंगे, उतना अधिक सम्मान मिलेगा। 
  • अपर मुख्य सचिव (सामान्य प्रशासन) विनोद कुमार ने कहा कि पुरस्कार सभी को अपने कार्य तल्लीनता से करने की प्रेरणा और प्रोत्साहन देता है। पुरस्कार मिलने से उत्कृष्ट कार्य करने की प्रतिस्पर्धा विकसित होती है। इससे सभी अपने कार्य में अपना सौ प्रतिशत योगदान देने का प्रयास करते हैं।

मध्य प्रदेश Switch to English

साँची चिकित्सा बीमा योजना

चर्चा में क्यों?

12 नवंबर, 2021 को मध्य प्रदेश को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन द्वारा दुग्ध समितियों के सदस्यों और उनके परिवार के लिये साँची चिकित्सा सहायता बीमा योजना स्वीकृत की गई है। 

प्रमुख बिंदु

  • योजना में दुग्ध प्रदायक सदस्यों और उनके आश्रित परिजनों को सामान्य बीमारी के उपचार हेतु एक लाख रुपए और गंभीर बीमारियों के लिये 2 लाख रुपए प्रति परिवार प्रतिवर्ष बीमा राशि का प्रावधान है।
  • बीमा राशि का भुगतान न्यू इंडिया इंश्योरेंश कंपनी द्वारा किया जाएगा। योजना में दुग्ध प्रदायक सदस्यों एवं उन पर आश्रित 3 परिजनों को लाभान्वित किया जाएगा। परिजनों में पति या पत्नी और 3 माह से 25 वर्ष तक की आयु के 2 बच्चे शामिल हैं।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2