प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

बिहार स्टेट पी.सी.एस.

  • 13 Sep 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
बिहार Switch to English

बिहार के चार किसानों और दो किसान समूह को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

चर्चा में क्यों?

  • 12 सितंबर, 2023 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में चल रहे चार दिवसीय सम्मेलन में बिहार के चार किसान और दो किसान समूह को सम्मानित किया।

प्रमुख बिंदु

  • पुरस्कृत होने वाले किसानों में रोहतास के दो, जमुई और मुंगेर के एक-एक किसान शामिल हैं। जबकि किसान समूह में लीची कृषक उत्पादक समूह और भागलपुर कतर्नी चावल उत्पादक समूह हैं।
  • व्यक्तिगत रूप से जमुई के अर्जुन मंडल को औषधीय पौधों की खेती का संरक्षण करने के लिये, मुंगेर के सत्यदेव सिंह को चना और तीसी के प्रभेद संरक्षित करने के लिये, रोहतास के किसान दिलीप कुमार सिंह को बैगन, टमाटर, करेला एवं धनिया के सफेद प्रभेद को संरक्षित करने के लिये और रोहतास के ही अर्जुन सिंह को चावल, हल्दी एवं लौकी को संरक्षित करने के लिये पुरस्कृत किया गया है।
  • पौधा किस्म और कृषक अधिकार संरक्षक प्राधिकरण की ओर से आयोजित कार्यक्रम में किसान समूह को पुरस्कार स्वरूप दस-दस लाख रुपए और व्यत्तिगत किसान को एक-एक लाख रुपए मिले।


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow