प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 3 सितंबर से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

हरियाणा स्टेट पी.सी.एस.

  • 12 Aug 2024
  • 0 min read
  • Switch Date:  
हरियाणा Switch to English

भारी वर्षा का पूर्वानुमान

चर्चा में क्यों?

हाल ही में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब के लिये ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और अलग-अलग क्षेत्रों में तेज़ बारिश की भविष्यवाणी की है।

मुख्य बिंदु

  • कलर कोडेड मौसम चेतावनी IMD द्वारा जारी की जाती है जिसका उद्देश्य गंभीर या खतरनाक मौसम से पहले लोगों को सचेत करना है जिससे हानि, व्यापक व्यवधान या जीवन को खतरा होने की संभावना होती है।
  • चेतावनियाँ प्रतिदिन अपडेट की जाती हैं।
  • IMD 4 रंग कोड (Colour Codes) का उपयोग करता है:
    • हरा (सब ठीक है): कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है
    • पीला (सावधान रहें): पीला रंग कई दिनों तक चलने वाले गंभीर रूप से खराब मौसम को दर्शाता है। यह यह भी बताता है कि मौसम और भी खराब हो सकता है, जिससे दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों में व्यवधान आ सकता है
    • नारंगी/अंबर (तैयार रहें): नारंगी (Orange) अलर्ट अत्यधिक खराब मौसम की चेतावनी के रूप में जारी किया जाता है, जिसमें सड़क और रेल बंद होने तथा विद्युत आपूर्ति में रुकावट के साथ आवागमन में व्यवधान की संभावना होती है
    • लाल (कदम उठाये): जब अत्यधिक खराब मौसम की स्थिति निश्चित रूप से यात्रा और विद्युत को बाधित करने वाली होती है तथा जीवन के लिये महत्त्वपूर्ण जोखिम होता है, तो लाल अलर्ट जारी किया जाता है।
  • ये चेतावनियाँ सार्वभौमिक प्रकृति की होती हैं तथा बाढ़ के दौरान भी जारी की जाती हैं, जो मूसलाधार वर्षा के परिणामस्वरूप भूमि/नदी में पानी की मात्रा पर निर्भर करती हैं।
    • उदाहरण के लिये, जब किसी नदी का पानी ‘सामान्य’ स्तर से ऊपर या ‘चेतावनी’ और ‘खतरे’ के स्तर के बीच होता है, तो पीला अलर्ट जारी किया जाता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department- IMD)

  • IMD की स्थापना वर्ष 1875 में हुई थी। यह देश की राष्ट्रीय मौसम विज्ञान सेवा है और मौसम विज्ञान एवं संबद्ध विषयों से संबंधित सभी मामलों में प्रमुख सरकारी एजेंसी है।
  • यह भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की एक एजेंसी के रूप में काम करती है।
  • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।
  • IMD विश्व मौसम विज्ञान संगठन के छह क्षेत्रीय विशिष्ट मौसम विज्ञान केंद्रों में से एक है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2