प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 13 Jul 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

खनिज विकास में सक्रिय योगदान के लिये मध्य प्रदेश को दो श्रेणी में मिला प्रथम और द्वितीय पुरस्कार

चर्चा में क्यों?

12 जुलाई, 2022 को नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में छठे नेशनल कॉनक्लेव में मध्य प्रदेश को दो श्रेणी में प्रथम और द्वितीय पुरस्कार से नवाज़ा गया। प्रदेश के खनिज साधन एवं श्रम मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने पुरस्कार ग्रहण किये।

प्रमुख बिंदु

  • गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा पुरस्कार के लिये दो श्रेणियाँ निर्धारित की गई थीं, जिनमें मध्य प्रदेश को उत्खनन, नीलामी, खानों के संचालन में पहल करने और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों की श्रेणी में 3 करोड़ रुपए के प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • वहीं उत्खनन, नीलामी, खदानों के संचालन में पहल करने और इसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों की श्रेणी में 2 करोड़ रुपए के दूसरे पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। मध्य प्रदेश को खदानों की सफल नीलामी के लिये 2 करोड़ रुपए प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में मिले।
  • मध्य प्रदेश के खनिज साधन एवं श्रम मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि देश में मध्य प्रदेश ऐसा पहला राज्य है, जिसे 7 करोड़ रुपए की राशि प्रोत्साहन के रूप में मिली है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2