उत्तराखंड Switch to English
'होम ऑफ हिमालयाज़' पहल
चर्चा में क्यों?
हाल ही में उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड (UTDB) ने सुरम्य आदि कैलाश और ओम पर्वत के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये प्राइम फोकस टेक्नोलॉजीज़ (PFT) के साथ साझेदारी की है। PFT अपनी AI क्षमता और असाधारण मीडिया सेवाओं के लिये प्रसिद्ध है।
- इस साझेदारी का उद्देश्य 'होम ऑफ हिमालयाज़' पहल के तहत क्षेत्र के वीडियो बनाना है।
मुख्य बिंदु:
- UTDB और PFT के बीच सहयोग से उत्तराखंड को वैश्विक पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी, जिससे इसके विविध परिदृश्य, समृद्ध विरासत एवं अद्वितीय पर्यटन अनुभव प्रदर्शित होंगे।
- PFT द्वारा शुरू की गई "होम ऑफ हिमालयाज़" पहल दो प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित है:
- उत्तराखंड पर्यटन ब्रांड पहचान को नया स्वरूप देना
- पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री तैयार करना।
- 'होम ऑफ हिमालयाज़' पहल वैश्विक मान्यता की ओर उत्तराखंड की यात्रा में एक परिवर्तनकारी उपलब्धि है।
उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड (UTDB)
- यह राज्य में पर्यटन से संबंधित सभी मामलों पर सरकार को सलाह देता है। वैधानिक बोर्ड की अध्यक्षता उत्तराखंड सरकार के पर्यटन मंत्री करते हैं और उत्तराखंड के मुख्य सचिव इसके उपाध्यक्ष हैं।
- पर्यटन के प्रमुख सचिव/सचिव मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्य करते हैं। इसमें निजी क्षेत्र से पाँच गैर-सरकारी सदस्य और पर्यटन से संबंधित मामलों के विशेषज्ञ भी होते हैं।
आदि कैलाश और ओम पर्वत
- आदि कैलाश को शिव , छोटा कैलाश, बाबा कैलाश या जोंगलिंगकोंग चोटी के नाम से जाना जाता है, यह उत्तराखंड के पिथौरागढ़ ज़िले में हिमालय पर्वत शृंखला में स्थित एक पर्वत है।
- ओम पर्वत कैलाश मानसरोवर यात्रा का भी एक हिस्सा है, जिसमें तिब्बत में कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील की यात्रा शामिल है।
- आदि कैलाश और ओम पर्वत के पूजनीय पर्वत उत्तराखंड के पिथौरागढ़ ज़िले में भारत-चीन सीमा पर स्थित हैं।
- भगवान शिव के भक्तों के लिये दोनों चोटियाँ धार्मिक महत्त्व रखती हैं।

