प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

उत्तराखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 13 Apr 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तराखंड Switch to English

उत्तराखंड में स्टेट हाईवे पर बने 288 पुल होंगे अपग्रेड

चर्चा में क्यों?

  • 10 अप्रैल, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में स्टेट हाईवे पर बने 288 सिंगल लेन पुलों को अपग्रेड करते हुए डेढ़ लेन में बदला जाएगा। इस संबंध में राज्य लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु की ओर से आदेश जारी किये गए हैं।

प्रमुख बिंदु 

  • विदित है कि बीते वर्ष शासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने प्रदेश भर में 3262 में से 2518 पुलों की सेफ्टी ऑडिट कराया था। राज्य के पाँच ज़ोन में कराए गए सेफ्टी ऑडिट में 36 पुल आवागमन के लिये असुरक्षित पाए गए थे।
  • प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु ने बताया कि प्रदेश में सामरिक दृष्टि और यातायात के बढ़ते दबाव को देखते हुए राज्य सरकार ने पुलों की भार क्षमता को बढ़ाने का निर्णय लिया है।
  • राज्य के 288 सिंगल लेन बी लोडिंग श्रेणी के इन पुलों को ए श्रेणी में अपग्रेड करते हुए इनकी भार क्षमता को भी बढ़ाया जाएगा। इन पर कुल 19.23 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है। पहले चरण में 182 पुलों के लिये 12.73 करोड़ रुपए अवमुक्त कर दिये गए हैं।
  • इनमें उत्तरकाशी ज़िले में 12 पुलों, चमोली ज़िले में 19 पुलों, रुद्रप्रयाग में 10 पुलों, देहरादून में 25 पुलों, पौड़ी में तीन पुलों, पिथौरागढ़ में चार पुलों, बागेश्वर में दो पुलों, अल्मोड़ा में सात पुलों, चंपावत में तीन पुलों, नैनीताल में 11 पुलों और ऊधमसिंहनगर में आठ पुलों के लिये राशि जारी किये गए हैं।
  • कुल स्वीकृत पुलों की संख्या -

उत्तरकाशी

13

चमोली

38

रुद्रप्रयाग

12

देहरादून

25

पौड़ी

06

पिथौरागढ़

09

बागेश्वर

03

अल्मोड़ा

47

चंपावत

10

नैनीताल

11

ऊधमसिंहनगर

08

कुल

182


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow