बिहार Switch to English
बिहार के 41वें राज्यपाल होगें राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर
चर्चा में क्यों?
12 फरवरी, 2023 को राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
प्रमुख बिंदु
- 68 वर्षीय राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर गोवा और बिहार के राज्यपाल बनाए जाने से पहले हिमाचल प्रदेश के राजयपाल थे।
- वहीं बिहार के 40वें राज्यपाल फागू चौहान को अब मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
- राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर मूल रूप से गोवा के रहने वाले हैं। वे साल 2002 से 2007 तक गोवा में बीजेपी के विधायक रहे हैं, वहीं वर्ष 2012 से 2015 तक वे गोवा विधानसभा के भी स्पीकर थे। इस कार्यकाल में उन्होंने गोवा विधानसभा के कागज मुक्त बनाया।

