प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

उत्तराखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 13 Jan 2024
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तराखंड Switch to English

उत्तराखंड में बनेंगे 5 हवाई अड्डे

चर्चा में क्यों?

सीमा सड़क संगठन (BRO) उत्तराखंड में 5 हवाई अड्डे विकसित करने के लिये तैयार है, जिसमें गुंजी, कालसी, टनकपुर, घनसाली और नवीढांग शामिल हैं।

मुख्य बिंदु:

  • चीन से लगी सीमा के पास संसाधनों के प्रबंधन को बढ़ाने के लिये यह पहल ज़रूरी है।
  • बैठक में चमोली ज़िले में रणनीतिक औली-जोशीमठ मार्ग के 10.9 किमी लंबे मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य पर भी चर्चा हुई।
  • जोशीमठ के बड़गाँव से औली तक 15 किमी. वैकल्पिक मार्ग का निर्माण भी BRO को सौंपा जाना प्रस्तावित है।
  • लेफ्टिनेंट जनरल श्रीनिवासन ने चल रही BRO परियोजनाओं का विवरण साझा किया, जिसमें पिथौरागढ ज़िले में बलुवाकोट से तवाघाट और लिपुलेख से जोलिंगकोंग तक की सड़कें शामिल हैं।

सीमा सड़क संगठन (BRO)

  • BRO की परिकल्पना और स्थापना वर्ष 1960 में पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा देश के उत्तर तथा उत्तर-पूर्वी सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क निर्माण में तेज़ी से विकास के समन्वय के लिये की गई थी।
  • यह रक्षा मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्य करता है।
  • इसने निर्माण एवं विकास कार्यों के स्तर में व्यापक विविधता ला दी है, जिसमें हवाई क्षेत्र, निर्माण परियोजनाएँ, रक्षा कार्य और सुरंग बनाना शामिल है तथा जनता के प्रति काफी लोकप्रिय है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow