पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का निधन | बिहार | 13 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

12 जनवरी, 2023 को पूर्व केंद्रीय मंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव का 75 वर्ष की आयु में गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया।

प्रमुख बिंदु


विद्युत उपभोक्ताओं के लिये एमनेस्टी व स्वैच्छिक भार वृद्धि घोषणा योजना लागू | राजस्थान | 13 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

12 जनवरी, 2023 को राजस्थान के ऊर्जा राज्यमंत्री भँवर सिंह भाटी ने बताया कि राज्य में कृषि श्रेणी के नियमित व कटे हुए कनेक्शनों व अन्य श्रेणी के कटे हुए कनेक्शनों के उपभोक्ताओं से बिजली की बकाया राशि की वसूली के लिये विद्युत वितरण निगमों द्वारा एमनेस्टी योजना लागू की गई है। इसके साथ ही कृषि कनेक्शनों के अनाधिकृत बढ़े हुए भार को नियमित कराने के लिये स्वैच्छिक भार वृद्धि घोषणा योजना भी लागू की गई है।

प्रमुख बिंदु 


जी-20 शिखर सम्मेलन की कुछ बैठकों की मेजबानी हरियाणा को मिली | हरियाणा | 13 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

12 जनवरी, 2023 को नई दिल्ली के हरियाणा भवन में जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि भारत की अध्यक्षता में हो रही जी-20 शिखर सम्मेलन की कुछ बैठकों की मेजबानी हरियाणा को मिली है। इस ऐतिहासिक मेजबानी के लिये हरियाणा ने तैयारी भी शुरू कर दी है।

प्रमुख बिंदु 


रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में होगा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन | झारखंड | 13 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

11 जनवरी, 2023 को झारखंड के रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में हुई प्रेस कांफ्रेंस में टेक्नो इंडिया झारखंड परियोजना के उप निदेशक विष्णु चटोपाध्याय ने बताया कि राज्य के इस कॉलेज में उन्नत अनुकूलन तकनीकों और अनुप्रयोगों पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन-2023 का आयोजन किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु 


जीआईएस आधारित ज़िला जल संरक्षण योजना का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ | छत्तीसगढ़ | 13 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

12 जनवरी, 2023 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत धमतरी ज़िले के सिहावा विधानसभा स्थित रेस्ट हाउस में ज़िला स्तर के अधिकारियों की बैठक लेकर योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक के अंत में मुख्यमंत्री ने जीआईएस आधारित ज़िला जल संरक्षण योजना का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु


राष्ट्रीय जंबूरी में छत्तीसगढ़ के कॉन्टिजेंट को 4 स्पर्धाओं में मिला ‘ए ग्रेड’ | छत्तीसगढ़ | 13 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

10 जनवरी, 2023 को छत्तीसगढ़ के कॉन्टिजेंट ने राजस्थान के रोहट (पाली) में आयोजित भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की 18वीं राष्ट्रीय जंबूरी में जोरदार उपस्थिति दर्ज कराते हुए चार प्रतियोगिताओं में ‘ए ग्रेड’प्राप्त किया।

प्रमुख बिंदु


उत्तराखंड लोक सेवा (महिलाओं के लिये क्षैतिज आरक्षण) अधिनियम 2022 की अधिसूचना जारी | उत्तराखंड | 13 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

12 जनवरी, 2023 को उत्तराखंड के विधायी एवं संसदीय कार्य विभाग की ओर से उत्तराखंड लोक सेवा (महिलाओं के लिये क्षैतिज आरक्षण) अधिनियम 2022 की अधिसूचना जारी कर दी गई। जारी अधिसूचना के अनुसार प्रदेश में महिलाओं के लिये सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण को मंजूरी दी गई है।

प्रमुख बिंदु 


उत्तराखंड में तीन और स्थानों पर शुरू होंगी हेली सेवाएँ | उत्तराखंड | 13 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

12 जनवरी, 2023 को उत्तराखंड के नागरिक उड्डयन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि प्रदेश में हेली सेवाओं का दायरा धीरे-धीरे बढ़ाने के क्रम में अब प्रदेश सरकार ने तीन और स्थानों के लिये हेली सेवाएँ चलाने का निर्णय लिया है।

प्रमुख बिंदु