प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 12 Jan 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

प्रधानमंत्री ने किया इंदौर में सातवीं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का वर्चुअल शुभारंभ

चर्चा में क्यों?

11 जनवरी, 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिलियेंट कन्वेंशन सेंटर इंदौर में सातवीं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस समिट का समापन 12 जनवरी को होगा।

प्रमुख बिंदु

  • ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली और सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी विशिष्ट रूप से शामिल हुए और संबोधन दिये।
  • अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे मजबूत मैक्रोइकोनॉमिक फंडामेंटल्स दुनिया का नेतृत्व करने में सक्षम है। आज भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। आगामी चार-पाँच वर्ष में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। यह वैश्विक पटल पर भारत का दशक नहीं, बल्कि भारत की शताब्दी है।
  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इंदौर में हो रही यह समिट सही अर्थ में वैश्विक है। इस समिट में जहाँ सूरीनाम और गुयाना के राष्ट्रपति आए हैं, वहीं समिट में मॉरीशस के वित्त मंत्री, बांग्लादेश के वाणिज्य मंत्री, जिंबॉब्वे के खनिज मंत्री भी आए हैं। विश्व के 33 देश के प्रतिनिधि तथा कुल 84 देश के 431 डेलिगेट्स आए हैं।
  • ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दूसरे दिन प्रदेश में औद्योगिक निवेश बढ़ाने के लिये 9 सेशन में निवेशकों से चर्चा होगी। मध्य प्रदेश से निर्यात को बढ़ावा देने पर चर्चा होगी। इसके साथ ही अन्य सेशन में सामाजिक बुनियादी ढाँचे के विकास के लिये वित्तीय सहायता, एक्सेस मध्य प्रदेश कंपलीट बिजनेस साल्यूशन विषय पर भी निवेशकों से चर्चा होगी। एक अन्य सेशन में इंडिया, इजराइल, यूएसए और यूएई (12 यू 2) समूह साझा निवेश पर भी चर्चा होगी।
  • समिट के दूसरे दिन सेशन में प्रमुख रूप से भारत की 5 ट्रिलियन की इकॉनामी में मध्य प्रदेश का योगदान, एयरो स्पेस और डिफेंस के क्षेत्र में मध्य प्रदेश में संभावनाएँ, भारत में मैन्युफैक्चरिंग को गति देने में मध्य प्रदेश का योगदान और शिक्षा और कौशल विकास पर मध्य प्रदेश में बेहतर निवेश की संभावना विषय पर निवेशकों के बीच चर्चा होगी।
  • विशेष सेशन में मध्य प्रदेश में स्टार्ट-अप के लिये अनुकूल वातावरण पर चर्चा होगी। इन सभी सेशन में विषय-विशेषज्ञ मध्य प्रदेश की निवेश अनुकूल खूबियों के बारे में जानकारी देंगे।
  • केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका से समिट में वर्चुअली जुड़ते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में देश का एक चौथाई ऑर्गेनिक कॉटन का उत्पादन होता है। नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में मध्य प्रदेश का योगदान 20% है। अब ग्रीन हाइड्रोजन मिशन में भी कार्य हो रहा है। मध्य प्रदेश वाइल्ड लाइफ टूरिज्म के क्षेत्र में भी पहचान बना रहा है।
  • जेएसडब्ल्यू ग्रुप के पार्थ मित्तल ने कहा कि हमारे समूह की प्रदेश में 4500 करोड़ रुपए के निवेश की योजना है। इसके अंतर्गत पन्ना में सीमेंट प्लांट और पीथमपुर में 1500 करोड़ रुपए की लागत से पेंट की इकाई लगाई जा रही है।
  • रिलायंस ग्रुप के निखिल आर. मेसवानी ने कहा कि दिसंबर 2023 तक प्रदेश की सभी तहसीलों में 5जी की सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी। किफायती डिजिटल सुविधाओं से छात्रों, किसानों और आम आदमी को लाभ होगा। रिलायंस ग्रुप राज्य में अब तक 22 हज़ार 500 करोड़ रुपए का निवेश कर चुका है तथा 40 हज़ार करोड़ रुपए के निवेश की योजना है।
  • अडानी ग्रुप के प्रणव अडानी ने कहा कि मध्य प्रदेश में अडानी समूह 60 हज़ार करोड़ रुपए का निवेश करने जा रहा है, जिससे बड़ी संख्या में रोज़गार के अवसर निर्मित होंगे। समूह द्वारा धार, गुना, दमोह, उज्जैन और इंदौर में फूड पार्क स्थापित किये जा रहे हैं।

मध्य प्रदेश Switch to English

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 27 प्रवासी भारतीयों को प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्रदान किया

चर्चा में क्यों?

10 जनवरी, 2023 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ब्रिलियेंट कन्वेंशन सेंटर इंदौर में तीन दिवसीय 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का समापन किया। उन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिये 27 प्रवासी भारतीयों को प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्रदान किये।

प्रमुख बिंदु

  • कार्यक्रम में गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली और सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी विशेष रूप से शामिल हुए।
  • राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि प्रवासी भारतीय सम्मान प्रवासी भारतीयों को दिये जाने वाला देश का सर्वोच्च सम्मान है। यह उनके भारत और अन्य देशों के लिये किये गए कार्यों और योगदान को प्रदर्शित करता है।
  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यहाँ प्रवासी भारतीयों ने नमो ग्लोबल पार्क में पौधे भी लगाए हैं। अतिथियों को क्यू आर कोड दिये गए हैं, जिसमें वे रोपे गए पौधे की देख-रेख की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
  • प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रवासी भारतीय हैं-
    • सामुदायिक कल्याण- डॉ. मोहम्मद इरफान अली (राष्ट्रपति, गुयाना), डॉ. कन्नन अम्बलम (इथोपिया), सुश्री रीना विनोद पुष्करना (इजराइल), परमानंद सुखमल दासवानी (कांगो), मोहनलाल हीरा (दक्षिण अफ्रीका), सिवकुमार नादेसन (श्रीलंका), डॉ. देवचंद्रभोस शर्मा (सूरीनाम)।
    • सामुदायिक कल्याण तथा मेडिसिन- डॉ. अमल कुमार मुखोपाध्याय (जर्मनी), डॉ. एलेक्सजेंडर जॉन (ब्रुनेई)।
    • सामुदायिक कल्याण तथा व्यापार- अमित कैलाशचंद्र लाथ (पोलैंड), संजय कुमार शिव भाई पटेल (दक्षिण सूडान), डॉ. दर्शन सिंह धालीवाल (अमेरिका), सिद्धार्थ बालचंद्रन (संयुक्त अरब अमीरात)।
    • विज्ञान, तकनीक और शिक्षा- प्रोफेसर जगदीश चंद्रपति (आस्ट्रेलिया), डॉ. अर्चना शर्मा (स्विट्जरलैंड)।
    • शिक्षा- संजीव मेहता (भूटान), सुश्री मक्सूदा सर्फी श्योटानी (जापान), डॉ. राजागोपाल (मेक्सिको)।
    • शिक्षा तथा सामुदायिक कल्याण- जस्टिस फ्रैंक ऑर्थर सीपरसाद (त्रिनिदाद और टोबेगो)।
    • कला-संस्कृति- दिलीप लुंडो (ब्राज़ील), डॉ. वैकुंटम अबयर लक्ष्मणम (कनाडा), डॉ. जुगेन्नदर सिंह निजर (क्रोएशिया)।
    • सूचना प्रौद्योगिकी- प्रोफेसर रामजी प्रसाद (डेनमार्क)।
    • व्यापार- पीयूष गुप्ता (सिंगापुर), अशोक तिवारी (उज्बेकिस्तान)।
    • मीडिया- चंद्रकांत पटेल (यूनाइटेड किंगडम)।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow