प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

छत्तीसगढ स्टेट पी.सी.एस.

  • 13 Jan 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
छत्तीसगढ़ Switch to English

जीआईएस आधारित ज़िला जल संरक्षण योजना का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

चर्चा में क्यों?

12 जनवरी, 2023 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत धमतरी ज़िले के सिहावा विधानसभा स्थित रेस्ट हाउस में ज़िला स्तर के अधिकारियों की बैठक लेकर योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक के अंत में मुख्यमंत्री ने जीआईएस आधारित ज़िला जल संरक्षण योजना का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु

  • ज़िला विज्ञान एवं सूचना अधिकारी ने बताया कि जल संसाधनों को संरक्षित करने और कृषि कार्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ज़िले के परंपरागत जल स्रोतों के संरक्षण, संवर्धन और नवीनीकरण के लिये ज़िला प्रशासन द्वारा जलशक्ति अभियान के तहत यह योजना तैयार की गई है।
  • उन्होंने बताया कि योजनांतर्गत वर्ष 2021-22 में वर्षा जल संचयन 878 कार्य, पारंपरिक जल स्त्रोतों का जीर्णाद्धार के 733 कार्य, नवीनीकरण और पुनर्भरण संरचना के 145, वाटरशेड विकास के 728 कार्य किये गए तथा सघन वृक्षारोपण के अंतर्गत 58 लाख पौधे रोपे गए।
  • इसके अलावा जल स्रोतों की गणना एवं उनका जियो टैगिंग कार्य किया गया है। जल स्रोतों की जानकारी पोर्टल में शत-प्रतिशत अपलोड कर दी गई है। 

छत्तीसगढ़ Switch to English

राष्ट्रीय जंबूरी में छत्तीसगढ़ के कॉन्टिजेंट को 4 स्पर्धाओं में मिला ‘ए ग्रेड’

चर्चा में क्यों?

10 जनवरी, 2023 को छत्तीसगढ़ के कॉन्टिजेंट ने राजस्थान के रोहट (पाली) में आयोजित भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की 18वीं राष्ट्रीय जंबूरी में जोरदार उपस्थिति दर्ज कराते हुए चार प्रतियोगिताओं में ‘ए ग्रेड’प्राप्त किया।

प्रमुख बिंदु

  • राजस्थान के रोहट, पाली में 4 से 10 जनवरी तक आयोजित हुई राष्ट्रीय जंबूरी का शुभारंभ राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया था। छत्तीसगढ़ की प्रदर्शनी पूरे जंबूरी में आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। छत्तीसगढ़ के लड़कियों की सुरक्षा से जुड़े साइंस प्रोजेक्ट के प्रति भी लोगों ने काफी दिलचस्पी दिखाई।
  • छत्तीसगढ़ कॉन्टिजेंट ने दो संयुक्त प्रतियोगिता राज्य प्रदर्शनी एवं एथनिक शो में ‘ए ग्रेड’ प्राप्त किया। इन दोनों प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति को प्रदर्शित किया गया था। इसी तरह स्काउट विंग ने मार्चपास्ट तथा गाइड विंग ने फिजिकल डिस्प्ले में ‘ए ग्रेड’प्राप्त किया।
  • इसके साथ ही संयुक्त प्रतियोगिताओं में ग्लोबल डेवलपमेंट विलेज, कलर पार्टी, पेजेंट शो, फूड प्लाजा, फोक डांस में ‘बी ग्रेड’मिला। स्काउट विंग की स्पर्धा कैंप फायर व फिजिकल डिस्प्ले तथा गाइड विंग की स्पर्धा स्टेट गेट व रंगोली में भी ‘बी ग्रेड’ हासिल हुआ।
  • गौरतलब है कि स्कूल शिक्षा मंत्री व भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के अध्यक्ष डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम और संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर के मार्गदर्शन तथा राज्य सचिव कैलाश सोनी की अगुवाई में छत्तीसगढ़ से 381 की संख्या वाला दल राष्ट्रीय जंबूरी में सम्मिलित हुआ। इसमें 24 ज़िलों से लगभग तीन सौ स्काउट्स, गाइड्स सहित लीडर्स, राज्य मुख्यालय स्टॉफ, सर्विस रोवर्स, रेंजर्स शामिल थे।
  • प्रतियोगिताओं के अलावा स्काउट्स, गाइड्स ने एडवेंचर, फन गेम्स, नाइट हाइक आदि गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की। स्काउट विंग के कॉन्टिजेंट लीडर सीएल चंद्राकर एवं गाइड विंग की कॉन्टिजेंट लीडर सीमा साहू थीं। शैलेंद्र मिश्रा ने नेशनल स्टॉफ के तौर पर अपनी सेवाएँ दीं। 18वीं राष्ट्रीय जंबूरी में भारत के स्काउटिंग के समस्त राज्यों सहित सात अन्य देशों से 37 हजार स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स ने भागीदारी की।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2