प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

बिहार स्टेट पी.सी.एस.

  • 13 Jan 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
बिहार Switch to English

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का निधन

चर्चा में क्यों?

12 जनवरी, 2023 को पूर्व केंद्रीय मंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव का 75 वर्ष की आयु में गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया।

प्रमुख बिंदु

  • 1 जुलाई, 1947 को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद ज़िले के बाबई गाँव में जन्मे, शरद यादव पहली बार 1974 में मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक उपचुनाव में लोकसभा के लिये चुने गए थे।
  • शरद यादव 1989 में वीपी सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री थे। उन्होंने 90 के दशक के अंत में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार में नागरिक उड्डयन और खाद्य और नागरिक आपूर्ति के पोर्टफोलियो को सँभालने वाले केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्यभार सँभाला।
  • वह जद (यू) के पहले अध्यक्ष थे और 2003 से 2016 तक इस पद पर रहे। मई 2018 में, उन्होंने बिहार में बीजेपी के साथ गठबंधन के कारण जद (यू) से अलग होने के बाद लोकतांत्रिक जनता दल (एलजेडी) लॉन्च किया। मार्च 2022 में उन्होंने अपनी पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल का राष्ट्रीय जनता दल में विलय कर दिया।
  • दस बार के सांसद (लोकसभा में सात बार और राज्यसभा में तीन बार) रहे शरद यादव को एक लंबे समय तक समाजवादी नेता के रूप में माना जाता था। वह राम मनोहर लोहिया के दर्शन से प्रेरित थे और जेपी आंदोलन के प्रमुख चेहरों में से एक थे।
  • शरद यादव ने तीन राज्यों से लोकसभा चुनाव जीता- मध्य प्रदेश में जबलपुर से दो बार, उत्तर प्रदेश में बदायूं से एक बार तथा बिहार में मधेपुरा से चार बार। 

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow