टोक्यो पैरालम्पिक-2020 के पदक विजेता तथा प्रदेश के प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया | उत्तर प्रदेश | 12 Nov 2021

चर्चा में क्यों?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ के सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान टोक्यो पैरालम्पिक गेम्स-2020 में भारत के पदक विजेता एवं प्रदेश के प्रतिभागी खिलाड़ियों के सम्मानित किया। उन्होंने खेल पर आधारित एक प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

प्रमुख बिंदु 


मौलाना अबुल कलाम आज़ाद शिक्षा पुरस्कार-2021 | बिहार | 12 Nov 2021

चर्चा में क्यों?

11 नवंबर, 2021 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षा दिवस के अवसर पर अधिवेशन भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुसहर बच्चों के लिये काम करने वाले डॉ. शंकर नाथ झा को शिक्षा का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार ‘मौलाना अबुल कलाम आज़ाद शिक्षा पुरस्कार-2021’ से सम्मानित किया। 

प्रमुख बिंदु 


ग्राम लोक व राजस्थानी भाषा सेवा सम्मान समारोह आयोजित | राजस्थान | 12 Nov 2021

चर्चा में क्यों?

11 नवंबर, 2021 को साहित्य अकादमी, नई दिल्ली और मरूदेश संस्थान, सुजानगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में चूरू ज़िले के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, भींवसर में ग्राम लोक और कन्हैया लाल सेठिया राजस्थानी भाषा सेवा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

प्रमुख बिंदु 


प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्वर्णिम भवन का उद्घाटन | राजस्थान | 12 Nov 2021

चर्चा में क्यों?

11 नवंबर, 2021 को अल्पसंख्यक मामलात वक्फ एवं जन-अभियोग निराकरण मंत्री शाले मोहम्मद ने प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, जैसलमेर के नवनिर्मित स्वर्णिम भवन का फीता काटकर विधिवत् उद्घाटन किया।  

प्रमुख बिंदु 


‘मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना’ का शुभारंभ | मध्य प्रदेश | 12 Nov 2021

चर्चा में क्यों?

11 नवंबर, 2021 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पृथ्वीपुर (निवाड़ी) से मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना की शुरुआत की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पृथ्वीपुर में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी किया। 

प्रमुख बिंदु 


भारत भवन में ‘संस्कृति और प्रकृति’ समारोह का शुभारंभ | मध्य प्रदेश | 12 Nov 2021

चर्चा में क्यों?

11 नवंबर, 2021 को प्रमुख सचिव, संस्कृति और पर्यटन एवं भारत भवन के न्यासी सचिव शिव शेखर शुक्ला तथा प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायिका  कौशिकी चक्रबर्ती ने दीप प्रज्ज्वलित कर आठदिवसीय समारोह ‘संस्कृति और प्रकृति’ का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु


डीएनबी पाठ्यक्रमों में सेवारत डॉक्टरों के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण | हरियाणा | 12 Nov 2021

चर्चा में क्यों?

11 नवंबर, 2021 को हरियाणा राज्य सरकार ने ‘इन-सर्विस’ डॉक्टरों को राज्य के विभिन्न राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) से मान्यता प्राप्त सिविल अस्पतालों में पोस्ट एमबीबीएस डीएनबी, पोस्ट डिप्लोमा डीएनबी और पोस्ट एमबीबीएस डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिये राज्य कोटे में 50 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के संबंध में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिये इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिये अधिसूचना जारी की है।

प्रमुख बिंदु 


चौधरी देवीलाल सहकारी चीनी मिल गोहाना के पिराई सत्र का शुभारंभ | हरियाणा | 12 Nov 2021

चर्चा में क्यों?

11 नवंबर, 2021 को हरियाणा के सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने चौधरी देवीलाल सहकारी चीनी मिल आहुलाना(गोहाना) के पेराई सत्र 2021-22 का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु 


जनजातीय गौरव दिवस | झारखंड | 12 Nov 2021

चर्चा में क्यों?

10 नवंबर, 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित करने को मंज़ूरी दी है। 15 नवंबर झारखंड राज्य का स्थापना दिवस भी है। 

प्रमुख बिंदु 


मध्याह्न भोजन योजना के कुकिंग कास्ट और रसोईया मानदेय की राशि के अंतरण प्रक्रिया का शुभारंभ | छत्तीसगढ़ | 12 Nov 2021

चर्चा में क्यों?

11 नवंबर, 2021 को स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने राज्य में मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत कुकिंग कास्ट एवं रसोईया मानदेय राशि भुगतान के ऑनलाइन अंतरण प्रक्रिया का विधिवत शुभारंभ किया। कुकिंग कास्ट की राशि बैंक के माध्यम से स्कूलों के बच्चों के खाते में ट्रांसफर होगी।

प्रमुख बिंदु 


विद्यार्थियों की ट्रैकिंग हेतु वेबसाइट | छत्तीसगढ़ | 12 Nov 2021

चर्चा में क्यों? 

11 नवंबर, 2021 को आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने प्रदेश में संचालित ‘एकलव्य’ और ‘प्रयास’ विद्यालयों से पढ़कर निकले बच्चों की ट्रैकिंग के लिये बनाई गई वेबसाइट http://eklavya.cg.nic.in/ का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु 


‘रबी कृषक महोत्सव 2021’ का शुभारंभ | उत्तराखंड | 12 Nov 2021

चर्चा में क्यों?

11 नवंबर, 2021 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानूबांस, हरिद्वार में ‘रबी कृषक महोत्सव 2021’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी किया। 

प्रमुख बिंदु


तीनदिवसीय जनजाति महोत्सव का शुभारंभ | उत्तराखंड | 12 Nov 2021

चर्चा में क्यों?

11 नवंबर, 2021 को जनजाति समुदाय के स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के जन्मदिन (15 नवंबर) के अवसर व उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जनजाति कार्य मंत्रालय, भारत सरकार और जनजाति शोध संस्थान संग्रहालय उत्तराखंड द्वारा डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ओ.एन.जी.सी. स्टेडियम में आयोजित तीनदिवसीय उत्तराखंड जनजाति महोत्सव का केंद्रीय जनजाति कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु