मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट शहरी (सीएम ग्रिड) योजना | उत्तर प्रदेश | 12 Oct 2023

चर्चा में क्यों?

10 अक्तूबर, 2023 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में शहरों की सड़कों को और बेहतर करने के लिये ‘मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट शहरी (सीएम ग्रिड) योजना’ शुरू करने का निर्णय लिया गया।

प्रमुख बिंदु

 


बासमती का स्वाद एवं गुणवत्ता बचाने के लिये 10 कीटनाशक प्रतिबंधित | उत्तर प्रदेश | 12 Oct 2023

चर्चा में क्यों?

10 अक्तूबर, 2023 को बासमती एक्सपोर्ट डेवलपमेंट फाउंडेशन (बीईडीएफ), मोदीपुरम के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. रितेश शर्मा ने बताया कि बासमती की फसल में अंधाधुंध रसायनों के प्रयोग से बिगड़ रहे स्वाद और इसकी गुणवत्ता को बचाने के लिये 10 कीटनाशकों को प्रतिबंधित कर दिया गया है।

प्रमुख बिंदु


आशा कार्यकर्त्ता कल्पना कुमारी व सेविका ललिता कुमारी को मिला सम्मान | बिहार | 12 Oct 2023

चर्चा में क्यों?

10 अक्तूबर, 2023 को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने बिहार की दो महिलाओं आशा कार्यकर्त्ता कल्पना कुमारी व सेविका ललिता कुमारी को सम्मानित किया।

प्रमुख बिंदु

 


बिहार के 10 ज़िलों में बनाए जाएंगे सीड हब | बिहार | 12 Oct 2023

चर्चा में क्यों?

11 अक्तूबर, 2023 को बिहार कृषि विभाग ने प्रदेश के 10 ज़िलों में सीड हब बनाए जाने की स्वीकृति दे दी। इन ज़िलों में गेहूँ, दलहन और तिलहन के बीज का उत्पादन होगा।

प्रमुख बिंदु


प्रदेश में पहली बार अनिवार्य सेवाओं की कैटेगरी में मीडियाकर्मी शामिल | राजस्थान | 12 Oct 2023

चर्चा में क्यों?

11 अक्तूबर, 2023 को राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि राजस्थान विधानसभा आम चुनाव-2023 में सर्विस वोटर्स के अलावा अन्य आठ विभागों में काम करने वाले कर्मचारियों को भी भारत निर्वाचन आयोग ने डाक मतपत्र के ज़रिये वोटिंग की सुविधा दी है। इस श्रेणी में पहली बार राजस्थान में मीडियाकर्मियों को भी शामिल किया गया है।

प्रमुख बिंदु


‘अमृत’ मिशन (AMRUT) के तहत देश के 500 शहरों में झारखंड के पाँच शहर शामिल | झारखंड | 12 Oct 2023

चर्चा में क्यों?

हाल ही में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने कायाकल्प और शहरी परिवर्तन के लिये अटल मिशन (AMRUT) के तहत देश के 500 शहरों में झारखंड के पाँच शहरों- देवघर, मधुपुर, बासुकिनाथ, गोड्डा और महागामा को शामिल किया है।

प्रमुख बिंदु


हरियाणा मंत्रिमंडल के महत्त्वपूर्ण निर्णय | हरियाणा | 12 Oct 2023

चर्चा में क्यों?

11 अक्तूबर, 2023 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आयोजित हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा नगर शहरी निर्मित-योजना सुधार नीति 2023 को मंज़ूरी देने के साथ ही कई अन्य महत्त्वपूर्ण निर्णय लिये गए।

प्रमुख बिंदु


प्रदेश में पहली बार पर्यटक स्थलों का कराया जाएगा सर्वे | उत्तराखंड | 12 Oct 2023

चर्चा में क्यों?

10 अक्तूबर, 2023 को उत्तराखंड पर्यटन विभाग के अपर सचिव युगल किशोर पंत ने बताया कि प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में पर्यटन के लिये देश-दुनिया से आने वाले पर्यटकों का पहली बार सर्वे किया जाएगा। सर्वे से प्राप्त होने वाला डाटा भविष्य में पर्यटन विकास योजना बनाने में मददगार साबित होगा।

प्रमुख बिंदु