राजस्थान को मिली छह खेलों में राष्ट्रीय स्कूली स्पर्द्धाओं की मेज़बानी | राजस्थान | 12 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

10 अगस्त, 2023 को स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने वर्ष 2023-2024 के लिये 67वाँ नेशनल स्कूल गेम्स कैलेंडर जारी करते हुए राजस्थान को टेनिस, बास्केटबॉल, जूडो, वेटलिफ्टिंग, सॉफ्टबॉल और कबड्डी की छ: राष्ट्रीय स्कूली स्पर्द्धाओं की मेज़बानी सौंपी है।

प्रमुख बिंदु


विशेष योग्यजन, एकल महिला एवं अन्य वंचित वर्ग हेतु 1000 फ्रेंचाइजी योजना | राजस्थान | 12 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

10 अगस्त, 2023 को राजस्थान की उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री शकुंतला रावत ने बताया कि विशेष योग्यजन, एकल महिला एवं अन्य वंचित वर्ग को रिटेल सेक्टर में रोज़गार के अवसर प्रदान करने हेतु राज्य सरकार द्वारा नवीन योजना प्रारंभ की जा रही है।

प्रमुख बिंदु


प्रदेश के सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम विभाग और एनआईडी के बीच हुआ एमओयू | मध्य प्रदेश | 12 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

9 अगस्त, 2023 को मध्य प्रदेश में एक ज़िला एक उत्पाद के तहत छतरपुर ज़िले के प्रसिद्ध फर्नीचर उत्पाद को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार उपलब्ध करवाने के लिये प्रदेश के सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम विभाग और नेशनल डिज़ाइन संस्थान (एनआईडी) के बीच एमओयू हुआ।

प्रमुख बिंदु


पदमा योजना के तहत बनाई जा रही छह स्कीमें | हरियाणा | 12 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

9 अगस्त, 2023 को हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जिनके पास उद्योग एवं वाणिज्य विभाग का प्रभार भी है, ने बताया कि प्रदेश में एमएसएमई तथा स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिये राज्य सरकार गवर्नमेंट प्रोजेक्ट्स की तरह प्राइवेट सेक्टर एंटरप्रिन्योर को भी पूरा स्पोर्ट देगी, इसके लिये पदमा योजना के तहत छह स्कीमें बनाई जा रही हैं।

प्रमुख बिंदु


झारखंड स्टेट इंप्लीमेंटिंग एजेंसी फॉर कैटल एंड बफैलो डेवलपमेंट, रांची और ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के बीच हुआ समझौता | झारखंड | 12 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

10 अगस्त, 2023 को झारखंड की राजधानी राँची के नेपाल हाउस स्थित कृषि मंत्री बादल पत्रलेख की मौजूदगी में पशु चिकित्सा की बेहतरी के लिये झारखंड स्टेट इंप्लीमेंटिंग एजेंसी फॉर कैटल एंड बफैलो डेवलपमेंट, राँची और ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के बीच समझौता हुआ।

प्रमुख बिंदु


मुख्यमंत्री ने 93 करोड़ 61 लाख 75 हज़ार रुपए की लागत के 112 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन | छत्तीसगढ़ | 12 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

10 अगस्त, 2023 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम डुमरडीहकला में आयोजित किसान-मजदूर सम्मेलन कार्यक्रम में 93 करोड़ 61 लाख 75 हज़ार रुपए की लागत के 112 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।

प्रमुख बिंदु


श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय में दोबारा पीजी पर रोक, नियम लागू करने वाला राज्य व देश का पहला विवि | उत्तराखंड | 12 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

10 अगस्त, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल (बादशाहीथौल) स्थित श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ने इस साल से उन छात्रों के दोबारा पीजी दाखिले पर रोक लगा दी है, जो पूर्व में विश्वविद्यालय से पीजी कोर्स कर चुके हैं। यह नियम लागू करने वाला यह विश्वविद्यालय राज्य व देश का पहला विश्वविद्यालय बन गया।

प्रमुख बिंदु